World Menopause Day पर जानें खुद को फिट रखने के तरीके, नोट करें जरूरी लाइफस्टाइल के बदलाव

World Menopause Day: आज का दिन महिलाओं को रजोनिवृत्ति के प्रति जागरूक करने का अवसर है। जानें मेनोपॉज के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव के साथ कैसे अपनी सेहत का ख्याल रखकर खुद को फिट रखा जा सकता है।

World Menopause Day: महिलाओं की जिंदगी में कई ऐसे बदलाव आते हैं, जो शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं। मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति भी ऐसा ही एक प्राकृतिक बदलाव है। इस दौरान पीरियड्स धीरे-धीरे बंद होने की ओर बढ़ते हैं और शरीर में एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन का स्तर बदलने लगता है। कुछ महिलाओं को इस दौरान गर्मी लगना, रात में पसीना आना, नींद न आना और मूड में बदलाव जैसी परेशानियां हो सकती हैं। हर साल 18 अक्टूबर को मनाया जाने वाला World Menopause Day महिलाओं को इसी बदलाव के प्रति जागरूक करने और अपनी सेहत का ख्याल रखने का संदेश देता है। आइए जानते हैं कि मेनोपॉज के दौरान खुद को स्वस्थ और सक्रिय रखने के लिए किन बातों (Menopause Self Care Tips) का ध्यान रखना चाहिए।

World Menopause Day

मेनोपॉज के समय हेल्दी लाइफस्टाइल! (Photo - Pinterest)

मेनोपॉज क्या है और कब होता है?

मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक पड़ाव है। आमतौर पर यह 45 से 55 वर्ष की उम्र के बीच होता है। जब किसी महिला को लगातार 12 महीने तक पीरियड्स नहीं आते और इसकी कोई दूसरी चिकित्सकीय वजह नहीं होती, तो इसे मेनोपॉज माना जाता है। इससे पहले का संक्रमणकाल पेरीमेनोपॉज कहलाता है, जिसमें पीरियड्स अनियमित होने के साथ कई तरह के शारीरिक बदलाव महसूस हो सकते हैं।

End of Feed