लाइफस्टाइल

Women Health Checkup: 40 पार महिलाएं जरूर करा लें 5 हेल्थ चेकअप, वरना बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा

विश्व स्वास्थ्य महिलाओं की सेहत पर बात करने के लिए भी एक खास दिन है। ऐसे में आज हम आपको 40 साल से अधिक आयु की महिलाओं के लिए जरूरी हेल्थ चेकअप के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

महिलाओं के लिए जरूरी चेकअप

Women Health Checkup: हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (world health day) के रूप में मनाने का फैसला किया है। ये दिन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। आजकल बदलती जीवनशैली और बढ़ते स्वास्थ्य जोखिमों के बीच यह दिन खासतौर पर महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं वे महिलाएं जो 40 की उम्र पार कर चुकी हैं, उनकों अपनी सेहत के प्रति थोड़ा अधिक सावधान रहने की जरूरत होती है। इस उम्र के बाद शरीर में कई हार्मोनल और शारीरिक बदलाव होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ हेल्थ चेकअप के बारे में जो 40+ महिलाओं को जरूर करा लेने चाहिए।

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग (Mammography)

महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 40 की उम्र के बाद बढ़ जाता है। इसलिए हर 1-2 साल में मैमोग्राफी कराना बेहद जरूरी है। क्योंकि इसकी शुरुआती पहचान से इलाज काफी आसान हो जाता है।

Women Health Checkup

Women Health Checkup

बोन डेंसिटी टेस्ट (Bone Density Test)

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की मजबूती कम होने लगती है। खासतौर पर महिलाओं के शरीर में उम्र के साथ कैल्शियम काफी कम होने लगता है। जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ता है। इसलिए 40 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के बोन डेंसिटी टेस्ट से हड्डियों की स्थिति का सही आकलन किया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर और ईसीजी (Blood Pressure and ECG)

आजकल बढ़ती उम्र के साथ हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियां महिलाओं में तेजी से बढ़ रही हैं। इससे बचाव के लिए नियमित बीपी चेक और ईसीजी करवाना जरूरी है। यदि आपकी उम्र 40 साल पार हो चुकी है, तो आपको नियमित रूप से ब्लड प्रेशर और 3-6 माह में एक बार ईसीजी जरूर करानी चाहिए।

Health Tips for Women

Health Tips for Women

थायराइड फंक्शन टेस्ट (Thyroid Function Test)

आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में थायराइड हार्मोन का असंतुलन होने लगती है। जिससे महिलाओं में वजन बढ़ना/घटना, मूड स्विंग और एनर्जी लेवल से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इसलिए 40 साल की उम्र पार चुकी महिलाओं को थायराइड फंक्शन टेस्ट जरूर करा लेना चाहिए।

सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग (Pap Smear Test)

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा एक कैंसर है। इसकी जांच के लिए पैप स्मीयर टेस्ट बेहद जरूरी है। यह टेस्ट सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचानने में मदद करता है। इसलिए 40+ महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए Pap Smear Test जरूर करा लेना चाहिए।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article