World Health Day पर धुरंधर के रहमान डकैत से सीखें कैसे रहें फिट, अक्षय खन्ना के 5 फिटनेस मंत्र आपको रखेंगे हेल्दी

World Health Day: फिल्म 'धुरंधर' के रहमान डकैत अक्षय खन्ना फिटनेस के मामले में किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। वह 51 की उम्र में भी इतने फिट और एनर्जेटिक हैं। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उनके 5 फिटनेस मंत्र।

World Health Day: विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपनी सेहत के बारे में सोचने और बेहतर आदतें अपनाने की याद दिलाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग फिट रहने के लिए मुश्किल डाइट और भारी वर्कआउट की सोचकर घबरा जाते हैं। लेकिन फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत अक्षय खन्ना का फिटनेस मंत्र बिल्कुल अलग है। 51 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। खास बात यह है कि वह खुद को फिट रखने के लिए बहुत ज्यादा कठिन एक्सरसाइज या सख्त डाइट फॉलो नहीं करते। उनका मानना है कि आसान और संतुलित लाइफस्टाइल ही लंबे समय तक हेल्दी रहने का सबसे अच्छा तरीका है। तो अक्षय खन्ना के ये 5 फिटनेस मंत्र आपके लिए काफी काम के हो सकते हैं।

World Health Day Akshaye Khanna Fitness Secret

अक्षय खन्ना के 5 फिटनेस मंत्र (PC- Pinterest)

अक्षय खन्ना के 5 फिटनेस मंत्र - Akshaye khanna fitness mantra

1. सुबह भारी नाश्ता जरूरी नहीं

अक्षय खन्ना का रूटीन थोड़ा अलग है, क्योंकि वह सुबह नाश्ता नहीं करते। वह अपने दिन की शुरुआत सीधे लंच से करते हैं। उनका मानना है कि हर व्यक्ति की बॉडी अलग होती है, इसलिए जरूरी नहीं कि सभी के लिए एक ही डाइट सही हो। जो चीज शरीर को सूट करे, वही अपनानी चाहिए। फिटनेस के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी बॉडी की जरूरत को समझें।

End of Feed