लाइफस्टाइल

चूहे ने कुतर डाले Akshay Kumar के कपड़े, 10 जगह से फटे ब्लेजर में किया फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, खिलाड़ी का लुक क्यों है इतना वायरल

फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे Akshay Kumar का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ट्रेलर लॉन्च के लिए अक्षय ने काफी अतरंगी फटे कपड़े पहने थे। देखें इस लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स।

Image

Akshay Kumar For Bhooth Bangla Promotion

Akshay Kumar Bhooth Bangla Trailer Launch: राजपाल यादव, परेश रावल, तबू, वामिका गब्बी तो Akshay Kumar स्टारर फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) जल्द ही रिलीज होने वाली है। बीती शाम प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ और अब फैंस को ये ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर के साथ लॉन्च इवेंट में पूरी स्टार कास्ट के लुक्स भी देखने लायक रहे हैं। लेकिन खिलाड़ी अक्षय कुमार के फैशन ने तो सबके होश ही उड़ा दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इवेंट की तस्वीरों में नेटिजन्स की नजर केवल अक्षय कुमार के लुक पर टिकी रही।

Bhooth Bangla Trailer Launch

Bhooth Bangla Trailer Launch

ट्रेलर लॉन्च के इवेंट के लिए सभी एक्ट्रेसेस ने ब्लैक कलर की ही आउटफिट्स पहनी हुई थी। मिथिला पालकर ने स्क्वेयर नेक वाली बॉडीफिट मिडी ड्रेस पहनी, वहीं तबू ने धोती पैंट्स के साथ मल्टीकलर जैकेट पहनी थी। वामिका गब्बी तो एकता कपूर ने भी ब्लैक कलर के ही आउटफिट्स पहने थे। लेकिन एक्ट्रेसेस के इन फैशनेबल लुक्स से ज्यादा अक्षय का लुक स्पॉटलाइट लूट गया।

भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च में अक्षय कुमाऱ

14 साल बाद अक्षय कुमार के साथ वापसी कर रहे निर्देशक प्रियदर्शन की ये आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) अब 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हॉरर कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए अक्षय कुमार ने काफी ज्यादा स्पूकी लुक फ्लॉन्ट किया था। बेशक ही अक्षय का लुक भूतिया कहानी से मैच करने के लिए डिजाइन किया गया होगा।

लेकिन फैंस को अक्षय का ये कटे फटे कपड़ों वाला लुक खासा पसंद नहीं आया है। अक्षय कुमार के इस लुक ने सोशल मीडिया पर कई सारे मीम्स को हवा दी है। हालांकि कुछ लोगों को अक्षय का लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश और किलर भी लग रहा है।

ऐसा था अक्षय कुमार का पूरा लुक

अक्षय कुमार ने भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च के लिए कोट, पैंट और शर्ट तो टाई वाला लुक फ्लॉन्ट किया था। अक्षय ने काले रंग की ट्रेंडी बैगी पैंट्स पहनी हुई थी। इस तरह की कार्गो पैंट्स 58 की उम्र के अक्षय को भी 15 साल छोटा दिखा रही हैं। एकदम ही ट्रेंडी और केजुअल पैंट्स के साथ अक्षय ने ब्लू कलर की शर्ट पहनी हुई थी।

Akshay Kumar Bhooth Bangla

Akshay Kumar Bhooth Bangla

शर्ट और पैंट के साथ उन्होने चेकर्ड ऑलिव ग्रीन शेड का ब्लेजर पहना था। जिसके साथ लाल रंग की चेकर्ड टाई ने पूरे लुक में कलर पॉप अप एड कर दिया था। हालांकि इन सुपर स्टाइलिश कपड़ों का कटा फटा स्टाइल चर्चा का विषय बन गया है। अक्षय का लुक एक नजर में देख आपको भी लगेगा कि उनके कपड़े चूहे ने काट दिए हैं। कई लोगों ने तो ये लुक देख कहां कि, अक्षय कपड़े सिलवाना ही भूल गए या उनकी किसी से लड़ाई हो गई तो कपड़े फट गए। आप बताएं आपको अक्षय कुमार का ये लुक कैसा लगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article