लाइफस्टाइल

World Health Day पर धुरंधर के रहमान डकैत से सीखें कैसे रहें फिट, अक्षय खन्ना के 5 फिटनेस मंत्र आपको रखेंगे हेल्दी

World Health Day: फिल्म 'धुरंधर' के रहमान डकैत अक्षय खन्ना फिटनेस के मामले में किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। वह 51 की उम्र में भी इतने फिट और एनर्जेटिक हैं। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उनके 5 फिटनेस मंत्र।

Image

अक्षय खन्ना के 5 फिटनेस मंत्र (PC- Pinterest)

World Health Day: विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपनी सेहत के बारे में सोचने और बेहतर आदतें अपनाने की याद दिलाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग फिट रहने के लिए मुश्किल डाइट और भारी वर्कआउट की सोचकर घबरा जाते हैं। लेकिन फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत अक्षय खन्ना का फिटनेस मंत्र बिल्कुल अलग है। 51 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। खास बात यह है कि वह खुद को फिट रखने के लिए बहुत ज्यादा कठिन एक्सरसाइज या सख्त डाइट फॉलो नहीं करते। उनका मानना है कि आसान और संतुलित लाइफस्टाइल ही लंबे समय तक हेल्दी रहने का सबसे अच्छा तरीका है। तो अक्षय खन्ना के ये 5 फिटनेस मंत्र आपके लिए काफी काम के हो सकते हैं।

अक्षय खन्ना के 5 फिटनेस मंत्र - Akshaye khanna fitness mantra

1. सुबह भारी नाश्ता जरूरी नहीं

अक्षय खन्ना का रूटीन थोड़ा अलग है, क्योंकि वह सुबह नाश्ता नहीं करते। वह अपने दिन की शुरुआत सीधे लंच से करते हैं। उनका मानना है कि हर व्यक्ति की बॉडी अलग होती है, इसलिए जरूरी नहीं कि सभी के लिए एक ही डाइट सही हो। जो चीज शरीर को सूट करे, वही अपनानी चाहिए। फिटनेस के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी बॉडी की जरूरत को समझें।

2. सिंपल घर का खाना ही है ताकत का सीक्रेट

फिट रहने के लिए अक्षय खन्ना किसी मुश्किल डाइट प्लान पर भरोसा नहीं करते। उनका लंच काफी सिंपल होता है, जिसमें दाल, चावल, सब्जी और चिकन या फिश शामिल होती है। घर का बना सादा खाना शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन देता है और पाचन को भी बेहतर बनाए रखता है। उनका मानना है कि हेल्दी रहने के लिए महंगे या फैंसी फूड जरूरी नहीं होते।

3. बार-बार खाने की आदत से दूरी

आजकल ज्यादातर लोग थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाते रहते हैं, लेकिन अक्षय खन्ना ऐसा नहीं करते। वह लंच और डिनर के बीच कुछ भी स्नैक नहीं लेते। शाम के समय वह सिर्फ एक कप चाय लेते हैं। इससे उनकी डाइट कंट्रोल में रहती है और अनावश्यक कैलोरी शरीर में नहीं जाती।

4. 10 घंटे की नींद को देते हैं पूरी अहमियत

अक्षय खन्ना अपनी फिटनेस का बड़ा क्रेडिट अच्छी नींद को देते हैं। वह रोज करीब 10 घंटे की नींद लेते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि पर्याप्त नींद शरीर की रिकवरी, एनर्जी और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होती है। सही नींद लेने से शरीर लंबे समय तक फिट रहता है।

5. पसंदीदा चीजें खाएं मगर बैलेंस जरूरी

अक्षय खन्ना सख्त डाइट फॉलो करने में विश्वास नहीं रखते। उन्हें लीची, भिंडी और केक जैसी चीजें पसंद हैं और वह इन्हें कभी-कभी खाते भी हैं। उनका मानना है कि अगर आप पूरी तरह अपनी पसंदीदा चीजों को छोड़ देंगे, तो डाइट लंबे समय तक फॉलो करना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए संतुलन बनाना ज्यादा जरूरी है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article