World Earth Day 2024: हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरुक करना है। पृथ्वी दिवस के मौके पर दुनिया भर में कई तरह के जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही लोगों का ध्यान प्रदूषण, जलवायु की तरफ आकर्षित करने के लिए किया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस का मकसद पृथ्वी को बचाने के लिए लोगों के बीच जागरुकता फैलाना है। हम सभी लोग ये जानते हैं कि देशभर में पॉल्युशन का लेवल काफी बढ़ता जा रहा है। साथ ही घर बनाने के लिए लोग पेड़ पौधे भी काट रहे हैं जिसका सीधा असर हमारी पृथ्वी पर पड़ रहा है और वातावरण भी प्रदूषित हो रही है।
क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस और क्या है इतिहास?
विश्व पृथ्वी दिवस का उद्देश्य प्रकृति को क्षति से बचाना है। औद्योगिक गतिविधियों का पृथ्वी पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत साल 1970 में हुई थी। साल 1969 में सैन फ्रांसिस्को में आयोजित हुए यूनेस्को के एक सम्मेलन में पृथ्वी दिवस को 22 अप्रैल को मनाए जाने की घोषणा की गई थी। अमेरिका के विस्कॉन्सिन के सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने प्रदूषण, जैव विविधता क्षति और अन्य समस्याओं के बारे में बढ़ती चिंताओं को देखते हुए पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी।
विश्व पृथ्वी दिवस 2024 की थीम
विश्व पृथ्वी दिवस 2024 की थीम "ग्रह बनाम प्लास्टिक" रखा गया है। यह थीम रखने का उद्देश्य प्लास्टिक से फैल रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए जागरुकता बढ़ाना है। इसका उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग और उत्पादन को कम करना है।
