World Consumer Rights Day 2023: उपभोक्ताओं को मिले हैं ये अधिकार, जानें विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2023 की थीम

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 15, 2023, 06:36 AM IST

World Consumer Rights Day 2023 Quotes, Theme, History: दुनियाभर में 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। जानें इस दिन को मनाने के पीछे क्या है उद्देश्य, इसका इतिहास और साल 2023 की क्या है थीम।

World Consumer Rights Day 2023 Quotes, Theme and History: दुनियाभर में 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मकसद से दुनियाभर में यह दिन मनाया जाता है। इस दिन गोष्ठियां होती हैं, जागरूकता कैंप लगाए जाते हैं ताकि उपभोक्ताओं को पता चले कि उनके क्या क्या अधिकार हैं। पहली बार 1983 में उपभोक्ता आंदोलन हुए था और तभी से यह तय किया गया विभिन्न अभियानों पर कार्रवाई करने के लिए यह दिन मनाया जाएगा।

World Consumer Rights Day 2023: उपभोक्ताओं को मिले हैं ये अधिकार, जानें विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2023 की थीम

उपभोक्ता अधिकार दिवस का इतिहास World Consumer Rights Day History

15 मार्च 1962 को राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी द्वारा अमेरिकी कांग्रेस को एक विशेष संदेश भेजा गया था। अपने इस संदेश में उन्होंने उपभोक्ता अधिकारों के मुद्दे पर संबोधित किया था। 9 अप्रैल 1985 को संयुक्त राष्ट्र ने उपभोक्ता संरक्षण के लिए सामान्य दिशानिर्देशों को मंजूरी दी। उससे पहले 1983 में पहली बार विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया।

End of Feed