Worlds AIDS Day 1st December: इस साल क्या है वर्ल्ड एड्स डे की थीम? यहां पढ़ें आखिर क्यों 1 दिसंबर को ही मनाते हैं एड्स दिवस

Worlds AIDS Day Let Communities Lead Theme 2023: एड्स रोगियों को सपोर्ट और साहस देने के लिए हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस साल की थीम Let Communities Lead का उद्देश्य एड्स से प्रभावित समुदायों को नेतृत्व करने की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Worlds AIDS Day Let Communities Lead Theme 2023: हर साल 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे मनाया जाता है। एड्स का पूरा नाम 'एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम' है। यह बीमारी HIV (वायरस) के संक्रमण की वजह से फैलती है। एचआईवी संक्रमित लोगों के लिए सपोर्ट दिखाने और एड्स रोगियों को साहस देने के लिए हर साल इसे एक विशेष थीम भी प्रदान की जाती है। साल 2023 की थीम Let Communities Lead है। बता दें कि वर्ल्ड एड्स डे की शुरुआत सन 1987 में हुई थी, जब विश्व एड्स दिवस को पहले अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के रूप में स्थापित किया गया था। इस खास दिन को मनाने के पीछे का सीधा उद्देश्य एड्स को लेकर हर उम्र और वर्ग के लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है।

वर्ल्ड एड्स डे 2023 की थीम क्या है? World Aids day 2023 Theme

इस साल विश्व एड्स दिवस की थीम 'लेट कम्युनिटी लीड' तय की गई है। यूएनएड्स के अनुसार, इसका मतलब है कि यह समुदायों को उनकी नेतृत्व करने की भूमिकाओं में सक्षम बनाने और उनका समर्थन करने के लिए कार्रवाई का आह्वान है। विश्व एड्स दिवस 2023 इस बात पर प्रकाश डालेगा कि एड्स को समाप्त करने के लिए सामुदायिक नेतृत्व की पूरी क्षमता का उपयोग किया जाए।

End of Feed