सर्दियों में ऐश्वर्या राय सा चमकेगा चेहरा, आयुर्वेदाचार्य ने बताया बेहद आसान नुस्खा

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले 1 छोटा चम्मच देसी घी और 5 से 10 ग्राम गुड़ मिलाकर खाना चाहिए। चाहें तो गुड़ को घी में गर्म करके या फिर सीधे दोनों को साथ में खा सकते हैं।

ठंड का मौसम अपने साथ कुछ समस्याओं को भी ले आता है। सर्दी-जुकाम, जोड़ों में दर्द, त्वचा का रूखापन और कमजोरी जैसी समस्याएं ठंड के मौसम में आम बात हैं। हालांकि, इन सबकी काट है घी-गुड़ का कॉम्बिनेशन।

Aishwarya Rai Glowing Skin

सर्दियों में ऐश्वर्या राय सा चमकेगा चेहरा, आयुर्वेदाचार्य ने बताया बेहद आसान नुस्खा (Photo: Aishwarya insta)

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय बताता है कि घी-गुड़ का सेवन सर्दियों में होने वाली समस्याओं का आसान और प्राकृतिक इलाज है। यह पुराना नुस्खा शरीर को अंदर से गर्म रखता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और सर्दियों में होने वाली ज्यादातर परेशानियों से बचाता है।

End of Feed