Winter Morning Skincare Routine (सर्दियों का स्किनकेयर रूटीन): सर्दियों में स्किन का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है, चिलचिलाती ठंड में बेशक की त्वचा काफी रूखी और कटी फटी हो जाती है। खासतौर से सर्दियों की सुबह सुबह में पहले से ड्राई स्किन और भी ज्यादा ड्राई हो जाती है। अगर आपको भी ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो फिर सर्दियों की सुबह में मुलायम खिली खिली स्किन फ्लॉन्ट करने के लिए ये वाला स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना एकदम ही बेस्ट हो सकता है। जिसे आप न केवल सर्दियों में बल्कि रोजाना फॉलो करेंगे तो आपकी स्किन हमेशा ही बेहतरीन बनी रहेगी। यहां देखें सर्दियों का खास स्किनकेयर रूटीन ब्यूटी टिप्स इन हिंदी।
Winter Morning Skincare Routine
Skincare Routine for Winters in Hindi
सर्दियों की सुबह में ग्लोइंग, मुलायम स्किन चाहिए, तो आपको भी जरूर ही ये वाला स्किन केयर रूटीन और ब्यूटी टिप्स फॉलो करनी ही चाहिए, देखें स्टेप बाय स्टेप विंटर स्किनकेयर रूटीन हिंदी में -
क्लीजिंग
सबसे पहले आपको अपनी स्किन को अच्छे से क्लींज करना होगा। आप किसी हाइड्रेटिंग क्लीजंर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपकी स्किन के नेचुरल ऑयल की भी देखभाल करेगा। आप कोई क्रीम या दूध वाला क्लीजंर भी यूज कर सकते हैं।
पानी से धोएं
सर्दियों में आप अपनी स्किन पर बहुत ठंडा या बहुत गर्म दोनों ही तरह का पानी लगाने से बचे। आप हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोएंगे, तो भी रिजलट्स अच्छे ही आएंगे।
सीरम
अच्छे से स्किन को हाइड्रेट करने के बाद कोई सीरम लगाएं, जिसमें ग्लिसरीन और हाइलूरॉनिक एसिड जैसे तत्व हों।
मॉइश्चराइजिंग
सर्दियों में स्किन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, मॉइश्चराइजर। आप इसको नहाने के तुरंत बाद ही अप्लाई कर सकते हैं।
सन स्क्रीन
विंटर में स्किन ग्लो के लिए अच्छा सा सन स्क्रीन लगाना भी जरूरी है।
इसी के साथ साथ विंटर ग्लो के लिए आपको सर्दियों में स्किन को कम एक्सफॉलिएट करना चाहिए। गर्म पानी ज्यादा देर तक नहाना अवॉइड ही करना चाहिए। साथ ही साथ मॉर्निंग के साथ सिंपल सा नाइट टाइम स्किनकेयर रूटीन भी फॉलो करना ही चाहिए।
