Winter Hair fall Remedies: सर्दियों में बाल झड़ना रोकने के घरेलू उपाय, ऐलोवेरा से लेकर इन चीजों तक से मिलेगी मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2022, 01:08 PM IST

Winter hair fall tips (सर्दी में बालों के झड़ने के कारण और घरेलू उपचार): ठंड के मौसम में बालों की कई समस्याएं सामने आती हैं जिसमें हेयर फॉल यानी बालों का गिरना भी शामिल है। कुछ घरेलू तरीकों से सर्दी में बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। जानें हेयर फॉल के टिप्स हिंदी में।

Winter hair fall tips (सर्दी में बालों के झड़ने के कारण और घरेलू उपचार): वैसे तो सर्दियों का मौसम काफी सुहाना होता है, लेकिन रूखी त्वचा और गिरते बाल सब खराब कर देते हैं। अक्सर आपने भी इस बात पर गौर किया ही होगा कि, हल्की ठंड शुरू होते ही आपके बालों का हाल बेहाल होने लगता है। डैंड्रफ, खुजली जैसी समस्याएं आम हो जाती है, ऐसा ठंडी हवा के कारण होता है जो आपके स्कैल्प से सारा मॉइश्चर खींच लेती है और बालों को ड्राई कर देती है। इस शुष्क हवा और ड्राईनेस की वजह से बाल दो मुंहे और डैमेज होकर ज्यादा झड़ने लगते हैं।

Winter Hair fall Remedies: सर्दियों में बाल झड़ना रोकने के घरेलू उपाय, ऐलोवेरा से लेकर इन चीजों तक से मिलेगी मदद

साल के इस समय में उन लोगों को भी बालों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिनके बालों की सेहत काफी अच्छी होती है। अब अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो किसी और चीज पर पैसा और समय ज़ाया करने के बजाय घरेलू नुस्खों की ओर रुख करलें। ये रहे सर्दियों में हेयर फॉल रोकने के कुछ घरेलू उपाय।

End of Feed