Winter Baby Photoshoot Ideas: एक बच्चा माता-पिता के जीवन में खुशियां लेकर आता है। ऐसे में हर पैरेंट की इच्छा होती है कि उसके जन्म से लेकर बड़े होने तक सभी मोमेंट को कैप्चर किया जाए। इसलिए वह समय-समय पर बच्चे की फोटो क्लिक करते रहते हैं। लेकिन अब फोटो क्लिक करने का ट्रेंड थोड़ा बदल गया है। अब पैरेंट कुछ इस तरह से तस्वीर लेना चाहते हैं, जिसमें कुछ क्रिएटिविटी नजर आए। इसलिए आजकल फोटोशूट का खूब ट्रेंड चल पड़ा है। भले ही वह प्री वेडिंग फोटोशूट हो, मैटरनिटी फोटोशूट हो या फिर बेबी फोटोशूट। लोग अपने खूबसूरत पलों को यादगार बनाने के लिए फोटोशूट कराने लगे हैं। गर्मी के मौसम में तो बच्चे को कंफर्टेबल कर तस्वीरें निकालना आसान है, लेकिन सर्दियों के मौसम में ये किसी चैलेंज से कम नहीं होता। इसके लिए आप चाहें तो एक अच्छा और प्रोफेसर फोटोग्राफर हायर कर सकते हैं, जो आपकी फोटोशूट प्लानिंग को बेहतर बनाने में बहुत मदद करेगा। वहीं, आप खुद भी घर पर बेबी का फोटोशूट कर सकते हैं। लेकिन हम आपके लिए यहां पर बेबी फोटोशूट के कुछ जबरदस्त आइडियाज लेकर आए हैं। इन आइडियाज की मदद से आप घर पर ही अपने बच्चे की खूबसूरत तस्वीरें खींच पाएंगे। यकीन मानिए अगर आपने इन आइडियाज की मदद ली तो लोग आपके बेबी के तस्वीरों की तारीफ करते नहीं थकेंगे।
1. प्रॉप की मदद लें
शूट में कुछ तरह के प्रॉप जोड़ना अच्छा विचार हो सकता है। यह आपको पर्सनल के साथ प्रोफेशनल फील भी देगा। प्रॉप के लिए कंबल, तकिए, हैडबैंड, फल, खिलौने, टोकरी, टॉवल, जैसी चीजों का यूज कर सकते हैं।
2. मां-बच्चे की फोटो
नई मां अपने बेबी को गोद में लेकर कुछ फोटो क्लिक करवा सकती हैं। इस तस्वीर में आपको अपने बेबी की तरफ देखते हुए फोटो क्लिक करवाना है। ये तस्वीर आप बैठकर या खड़े होकर भी क्लिक करवा सकती हैं। इस तस्वीर में आप बेबी को पालने में भी लिटा सकती हैं। और पालने के पास जमीन पर बैठकर अपने बेबी के साथ तस्वीर क्लिक करवा सकती हैं।
3. भाई-बहन का साथ
भले ही फोटो आपके न्यू बॉर्न बेबी का है, लेकिन सिबलिंग को शामिल करने में कोई बुराई नहीं है। अगर सिबलिंग बहुत छोटे और गोलू-मोलू टाइप के हैं, तो आप उनसे आपके बच्चे की नाक खींचने, कानों को फुसफुसाने या हाथों को सहलाने जैसे पोज बनवा सकते हैं।
4. हंसता-खिलखिलाता बच्चा
बच्चे की हंसी के बिना तस्वीरें खूबसूरत नहीं लगेंगी। आपकी कोशिश होनी चाहिए कि पूरे फोटोशूट के दौरान बच्चा हंसता रहे। फोटोशूट के लिए बच्चे की मुस्कान को कैप्चर करने से ज्यादा अच्छा कुछ नहीं हो सकता।
5. गर्म खूबसूरत कपड़े
बेबी फोटोशूट में सबसे ज्यादा फोकस बच्चे की ड्रेस पर होती है। जरूरी नहीं कि आप उसे मैचिंग आउटफिट ही पहनाएं। कलरफुल कपड़े भी पहना सकते हैं। छोटे बच्चों का कलरफुल फोटोशूट बहुत अच्छा लगता है। वहीं, सर्दियों के रंग-बिरंगे कपड़े और शॉफ्ट कंबल बच्चों की तस्वीरों में काफी जचता है।
6. अगर बच्चा थोड़ा बड़ा है..
अगर आपका बच्चा थोड़ा बड़ा है और चलने लगा है तो आप बेबी की चलते हुए फोटो ले सकते हैं जिसमें उसका एक हाथ मम्मी ने और एक पापा ने पकड़ा हो। इस तरह की तस्वीर में बेबी के हाथ में कार्ड भी दिया जा सकता है जिसमें बेबी के नाम के साथ कोई क्यूट कैप्शन लिख सकते हैं।
