मैं म‍िसेज रश्‍म‍ि शर्मा वर्मा... लेक‍िन क्‍या मेरे पत‍ि भी ऐसा ही सरनम रख पाएंगे - जया बच्‍चन के सवाल के बहाने महिलाओं की ये सोच जानें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 8, 2024, 02:43 PM IST

जया बच्चन ने अपने नाम के साथ पति अमिताभ बच्चन का नाम जोड़ने पर कड़ा एतराज क्या जताया सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि आखिर शादी के बाद महिलाओं को पति के सरनेम की क्या जरूरत है? क्या शादी के बाद लड़की का सरनेम बदलना जरूरी है? जानें क्या सोचते हैं यंगस्टर्स और सोसाइटी।

श्रीमती जया अमिताभ बच्चन...हाल ही में वेटरन एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने अपने नाम के साथ पति अमिताभ बच्चन का नाम जोड़ने पर कड़ा एतराज जताया। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को पति के नाम से पहचाने जाने के ट्रेंड को लेकर भी आपत्ति जताई। जया की इस नाराजगी के साथ ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि आखिर शादी के बाद महिलाओं को पति के सरनेम की क्या जरूरत है? क्या शादी के बाद लड़की का सरनेम बदलना जरूरी है? क्या ये परंपरा बन चुकी है या फिर न्यू सोशल मीडिया ट्रेंड? आज इस आर्टिकल के जरिए जानने की कोशिश करेंगे कि क्या सोचती है हमारी सोसाइटी।

Jaya Bachchan in parliament.

अपने पति का सरनेम जोड़ने का इतिहास

ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे देश में कई ऐसे रिवाज हैं जिनका पालन सदियों से औरतें करती आ रही हैं। इन्हीं में से एक है शादी के बाद पति का सरनेम लगाना। हमारे देश में हमेशा से यह प्रथा रही है कि शादी के बाद लड़कियों को अपना सरनेम बदलकर पति का उपनाम लगाना पड़ता है। ये कहां से प्रारंभ हुआ, इसका कोई प्रमाण नहीं है। लेकिन इसकी एक वजह ये भी मानी जाती है कि जब भी कोई लड़की शादी के बाद अपने पति का सरनेम लगाती है तभी उसे परिवार का हिस्सा माना जाता है। पुराने जमाने में पति का सरनेम लगाना एक परंपरा थी। नए जमाने में सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड चल गया है कि ज्यादातर महिलाएं शादी के बाद अपने पति का पूरा नाम जोड़ती है।

End of Feed