45 के बाद क्यों बढ़ जाता है हॉस्पिटलाइजेशन का खतरा, डबल हो जाता है बीमारियों का रिस्क - NSO के डेटा में डराने वाले आंकड़े

Hospitalisation risk increases after 45: नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSO) के हालिया हेल्थ सर्वे के मुताबिक 45 साल के बाद असप्ताल में भर्ती होने का खतरा दोगुना हो जाता है। जानिए उम्र बढ़ने के साथ शरीर में क्या बदलाव होते हैं, कौन-सी बीमारियां बढ़ती हैं और कैसे आप समय रहते इन जोखिमों से बच सकते हैं।

Hospitalisation risk increases after 45: हम में से ज्यादातर लोग 40 के बाद भी खुद को फिट ही मानते रहते हैं और हेल्थ को लेकर थोड़े लापरवाह हो जाते हैं। लेकिन सच थोड़ा अलग है। नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSO) के हालिया आंकड़े एक ऐसी तस्वीर दिखाते हैं, जिसे नजरअंदाज करना आसान नहीं है। इस सर्वे के मुताबिक, 45 साल की उम्र पार करते ही अस्पताल में भर्ती होने का खतरा लगभग दोगुना हो जाता है। यानी शरीर अंदर ही अंदर बदल रहा होता है, भले ही बाहर से सब सामान्य लगे। यही वो समय होता है जब छोटी-छोटी दिक्कतें भी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। यह आंकड़े डराने के लिए नहीं हैं, बल्कि समय रहते सचेत करने के लिए हैं, ताकि हम अपनी सेहत को लेकर ज्यादा जिम्मेदार बन सकें।

Hospitalisation risk increases after 45

45 की उम्र के बाद वाले लोग अस्पताल में ज्यादा भर्ती क्यों होने लगते हैं?

45 के बाद शरीर क्यों देने लगता है संकेत

एनएसओ के डेटा (NSO Data) से यह साफ होता है कि 45 के बाद शरीर की काम करने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। इम्यून सिस्टम पहले जितना मजबूत नहीं रहता, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही शरीर की रिकवरी भी धीमी हो जाती है, इसलिए कोई भी बीमारी जल्दी ठीक नहीं होती और कई बार अस्पताल तक बात पहुंच जाती है।

End of Feed