गर्मी में दही जल्दी खट्टा क्यों हो जाता है, जमाने के दौरान आजमाएं ये 2 जादुई तरीके

Garmi Mein Dahi Ko Khatta Hone Se Kaise Bachayein: गर्मी में दही जल्दी खट्टा होना बिल्कुल आम बात है। लेकिन कुछ उपायों को अपनाकर आप गर्मी में दही को अधिक खट्टा होने से रोक सकते हैं

Garmi Mein Dahi Ko Khatta Hone Se Kaise Bachayein: गर्मियों के मौसम में कई तरह की समस्याएं आती हैं। इनमें से एक दिक्कत दही को खट्टा होने से बचाना भी है। कई बार ऐसा होता है कि सुबह जमाया गया मीठा दही दोपहर तक इतना खट्टा हो जाता है कि उसे खाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि गर्मी के मौसम में दही को ताजा बनाए रखने के लिए क्या करें। कुछ आसान पारंपरिक और वैज्ञानिक तरीके हैं जिन्हें अपनाकर हम दही को खट्टा होने से बचा सकते हैं।

Garmi Mein Dahi Ko Khatta Hone Se Kaise Bachayein

गर्मी में दही को खट्टा होने से कैसे बचाएं (Photo: AI Image)

गर्मी में दही खट्टा क्यों हो जाता है?

दही बनने की प्रक्रिया लैक्टोबैसिलस नाम के बैक्टीरिया पर आधारित होती है। ये सूक्ष्म जीव दूध में मौजूद लैक्टोज (शुगर) को लैक्टिक एसिड में बदल देते हैं। गर्मियों में तापमान ज्यादा होने की वजह से इन बैक्टीरिया की गतिविधि काफी बढ़ जाती है, जिससे फर्मेंटेशन तेजी से होता है और दही जल्दी खट्टा हो जाता है।

End of Feed