भूलकर भी ना रखें एक्स से दोस्ती, इस एक बात को रिलेशनशिप के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं एक्टर विक्रांत मैसी

विक्रांत मैसी कहते हैं कि वह पुरानी सोच के इंसान हैं। उनका मानना है कि रिश्ते में स्पष्टता होना बेहद जरूरी है।

एक्स के साथ दोस्ती या फिर रिश्ते को कोई नाम ना देना आज किसी भी हेल्दी रिलेशनशिप में रेड फ्लैग की तरह देखे जाते हैं। हाल ही में अभिनेता विक्रांत मैसी ने रिश्तों को लेकर बताया कि उनके और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर के बीच किस तरह की सोच रही है।

Vikrant massey

विक्रांत मैसी ने शेयर किया खुशहाल शादी का राज (Photo: Vikrant Massey Instagram)

रिलेशनशिप में जरूरी है क्लैरिटी

एक मीडिया इंटरव्यू में अपने रिश्तों के नजरिए को स्पष्ट करते हुए विक्रांत ने कहा कि वह पुरानी सोच के इंसान हैं। उनका मानना है कि रिश्ते में स्पष्टता होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशनसीब मानते हैं कि उन्हें ऐसी जीवनसंगिनी मिली जिनकी सोच भी बिल्कुल ऐसी ही थी।

End of Feed