फिर कभी कोई नहीं पहन पाया 'पारो' की वो ब्लू साड़ी, जानें ऐश्वर्या की उस साड़ी में क्या था खास

ऐश्वर्या की मशहूर रॉयल ब्लू साड़ी एक बेहद दुर्लभ स्पन सिल्क फैब्रिक से तैयार की गई थी। दिलचस्प बात यह है कि यह फैब्रिक अब बाजार में उपलब्ध ही नहीं है।

Aishwarya Rai Iconic Saree: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' को रिलीज हुए दो दशक से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन का 'पारो' वाला लुक आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे आइकॉनिक फैशन मोमेंट्स में गिना जाता है। खासकर उनकी साड़ियां, जिनकी भव्यता और बारीकियों की चर्चा आज भी फैशन की दुनिया में होती है।

Aishwarya Rai Devdas Saree

10 मीटर लंबी थी ऐशवर्या राय की ये साड़ी

हाल ही में फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला ने उन साड़ियों से जुड़े कई ऐसे राज साझा किए, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते थे। उन्होंने बताया कि इन साड़ियों को खूबसूरत दिखाने के लिए हर छोटी-छोटी डिटेल पर महीनों तक काम किया गया था।

End of Feed