सफेद बालों की होगी छुट्टी, नेचुरली काले होंगे Hair, बस करें इस सस्ते बीज का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 17, 2025, 09:43 AM IST

इन दिनों ज्यादातर लोग सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं। इसकी असल वजह है खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान। बालों को काला बनाने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये बालों को काफी ज्यादा डैमेज करते हैं। ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसे बीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो बालों को नेचुरली काला बनाने में सहायक है।

धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन का सीधा असर हमारी स्किन के साथ साथ बोलों पर भी पड़ता है। बाल उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं। वहीं खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का असर भी बालों पर देखने को मिलता है। ज्यादा मसालेदार खाने की वजह से बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग बालों को कलर करते हैं, लेकिन ये बालों को बुरी तरह से डैमेज करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर आप बालों को नेचुरली काला बना सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे सस्ते बीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बालों को नेचुरली काला बना सकते हैं।

hair care routine

कलौंजी और नारियल तेल

हम यहां जिस बीज की बात कर रहे हैं उसका नाम कलौंजी है। कलौंजी का बीज बालों को नेचुरली काला बनाने में सहायक माना जाता है। इसके लिए आपको सिर्फ कलौंजी और नारियल तेल की जरूरत होगी। इसे तैयार करने के लिए कलौंजी को पीस लें। फिर इसमें नारियल तेल में मिलाकर धीमी आंच पर 5-10 मिनट गर्म करें। जब कलौंजी की खुशबू तेल से आने लगे तो गैस बंद करें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। थोड़ा गुनगुना होने के बाद इसे छानकर कांच की बोतल में भर के रख लें। हफ्ते में दो बार इस तेल का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ्तों में आपके बाल नेचुरली काले हो जाएंगे।

End of Feed