हनुमाजी के किरदार पर कब काम करेंगे अमीश त्रिपाठी, लेखक ने दिया जवाब

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 14, 2022, 02:54 PM IST

सेलेब्रिटी लेखक अमीश त्रिपाठी को उनकी सुपरहिट किताबों के लिए जाना जाता है। अब अमीश त्रिपाठी ने बताया कि वह कब हनुमानजी के किरदार पर किताब लिखने वाले हैं।

सेलेब्रिटी लेखक अमीश त्रिपाठी को उनकी सुपरहिट किताबों के लिए जाना जाता है। पौराणिक कथाओं को आज के समय के साथ जोड़कर पन्नों पर उतारने वाले लेखक अमीश त्रिपाठी इन दिनों अपनी नई किताब को लेकर चर्चा में हैं। हाल में रामचंद्र सीरीज की उनकी पुस्तक 'वॉर ऑफ लंका' आई थी और अब उन्होंने एक अहम अपडेट दिया है।

हनुमाजी के किरदार पर कब काम करेंगे अमीश त्रिपाठी, लेखक ने दिया जवाब

हाल ही में बिजनेस इनसाइडर को दिए एक इंटरव्यू में अमीश ने कई अहम खुलासे किए। इंटरव्यू में यह पूछे जाने पर कि वह कब हनुमानजी के किरदार पर कुछ काम करेंगे, तो अमीश ने बताया, मैं वास्तव में इस पर काम सकता हूं। भगवान हनुमान का बहुत ही आकर्षक चरित्र हैं और निष्ठा का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहसच्चे हैं और यही बात उन्हें सम्मान और पूजा के योग्य बनाता है। मेरे मन में भगवान हनुमान के लिए एक अलग स्पिन-ऑफ कहानी है।'

End of Feed