Summer Skin Care Tips: आपके चांद से चेहरे का धूप-धूल और डिहाइड्रेशन से नूर गायब ही हो जाता है। स्किन अपना प्राकृतिक ग्लो खो देती है और पिंपल, दाग-धब्बे जैसी परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में त्वचा को स्वस्थ, चमकदार और मॉइश्चराइज्ड रखने के लिए रात की स्किन केयर रूटीन बहुत जरूरी हो जाता है। इसके लिए आपको किसी पार्लर में जाने की जरूरत नहीं है। ये आप सोने से पहले खुद ही घर पर कर सकते हैं। यहां पर हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाना है। यकीनन आपको इससे फायदा दिखेगा और आपकी स्किन भी आपकी शुक्रगुजार होगी।
एलोवेरा जेल
चेहरे पर चमक पाने के लिए आपको रोज रात में चेहरे पर अच्छी तरह एलोवेरा जेल लगाना है। ये चेहरे को ठंडक पहुेचाता है और त्वचा को गहराई से नमी देता है।
गुलाब जल
सिर्फ एलोवेरा जेल ही नहीं गुलाब जल को भी स्प्रे या कॉटन से पूरे चेहरे पर लगाना है। ये आपकी त्वचा को हाइड्रेट और तरोताजा रखता है।
हल्का मॉइस्चराइजर
अब इन दो स्टेप के बाद आपको एक अच्छा सा मॉइस्चराइजर चेहरे पर लगाना है, जिससे त्वचा मुलायम रहेगी।
विटामिन ई ऑयल
चेहरे पर कुछ विटामिन ई ऑयल की बूंदों से हल्के हाथों से मालिश करें। ये त्वचा को रिपेयर कर ग्लो बढ़ाता है।
मुल्तानी मिट्टी का लेप
ये तो सबसे खास स्टेप है, जिसे आपको हफ्ते में 2 बार लगाना है। चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का पतला लेप लगाएं और सूखने से पहले धो लें। ये आपको बेड पर आने से पहले ही कर लेना है। ये आपके चेहरे से गंदगी हटा देगा।
