Psychology: कैसे होते हैं बिना पॉलिश किए जूते पहनने वाले लोग? जानिए क्या कहता है मनोविज्ञान

Psychology: मनोविज्ञान कहता है कि किसी भी व्यक्ति का आकलन केवल एक आदत के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। उसके व्यवहार, बातचीत, काम करने के तरीके और दूसरों के प्रति रवैये को भी समान महत्व देना जरूरी है।

Psychology of unpolished shoes: किसी व्यक्ति की पहली छवि उसके कपड़ों और जूतों से बनती है। यही वजह है कि कहा जाता है कि अगर किसी इंसान को समझना हो तो उसके जूतों पर भी नजर डालनी चाहिए। बहुत से लोग चकाचक पॉलिश वाले जूते पहनते हैं तो वहीं कुछ लोग बिना पॉलिश के ही जूते पहन लते हैं। हालांकि बिना पॉलिश किए जूते पहनना हमेशा लापरवाही का संकेत नहीं होता। मनोविज्ञान के अनुसार इसके पीछे कई अलग-अलग वजहें और व्यक्तित्व की विशेषताएं छिपी होती हैं।

Psychology of unpolished shoes

क्या सच में लापरवाह होते हैं बिना पॉलिश के जूते पहनने वाले लोग?

क्या यह लापरवाही की निशानी है?

जरूरी नहीं। अगर कोई व्यक्ति हमेशा गंदे जूते पहनता है और अपनी व्यक्तिगत साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखता, तो यह अव्यवस्थित जीवनशैली या आत्म-देखभाल की कमी का संकेत हो सकता है। लेकिन केवल पॉलिश न करना किसी के व्यक्तित्व का अंतिम पैमाना नहीं हो सकता।

End of Feed