अक्षय कुमार के बेटे पसंद है थ्रिफ्ट शॉपिंग? जानिए Gen Z के बीच क्यों तेजी से बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता

Thrift Shopping: अक्षय कुमार के बेटे का थ्रिफ्ट शॉपिंग पसंद करना इस बात का संकेत भी है कि नई पीढ़ी अब चीजों की कीमत से ज्यादा उनकी उपयोगिता को महत्व दे रही है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बेटे आरव को थ्रिफ्ट शॉपिंग (Thrift Shopping) पसंद है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा कई बार सेकेंड हैंड या पहले इस्तेमाल की जा चुकी चीजें खरीदना पसंद करता है। हम जानते हैं कि यह बात आपको हैरान कर रही होगी। आपको लग रहा हो गा कि इतने बड़े सेलिब्रिटी का बेटा सेकेंड हैंड चीजें क्यों खरीदेगा भला। लेकिन दुनिया भर में थ्रिफ्ट शॉपिंग अब सिर्फ पैसे बचाने का तरीका नहीं रह गया है, लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है।

Thrift Shopping

क्या और कैसे होती है थ्रिफ्ट शॉपिंग

क्या होती है थ्रिफ्ट शॉपिंग?

थ्रिफ्ट शॉपिंग का मतलब है ऐसी चीजें खरीदना जो पहले किसी और ने इस्तेमाल की हों, लेकिन अच्छी स्थिति में हों। इनमें कपड़े, जूते, बैग, किताबें, फर्नीचर, खिलौने, विंटेज एक्सेसरीज और कई दूसरी चीजें शामिल हो सकती हैं।

End of Feed