सनबर्न और टैनिंग में क्या होता है अंतर? यहां जान लें दोनों के बीच का फर्क

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 16, 2025, 01:45 PM IST

What is The Difference Between Sunburn And Tanning: गर्मियों में सनबर्न और टैनिंग होना एक आम बात है। इससे हर कोई परेशान रहता है। लेकिन कई लोग टैनिंग और सनबर्न को एक ही समझते हैं। लेकिन दोनों अलग अलग चीजें हैं। ऐसे में यहां जान लें टैनिंग और सनबर्न के बीच का फर्क।

What is The Difference Between Sunburn And Tanning: तेज धूप का असर हमारी स्किन पर सबसे ज्यादा पड़ता है। इसमें सबसे कॉमन है टैनिंग। तेज धूप की चपेट में स्किन के आने से टैनिंग होती है। लेकिन कई लोग सन बर्न की समस्या से परेशान रहते हैं। जिसे ज्यादातर लोग टैनिंग ही समझने की भूल करते हैं और वहीं प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जो टैनिंग में किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि टैनिंग और सनबर्न में काफी ज्यादा फर्क होता है। यहां इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं कि सनबर्न और टैनिंग में क्या फर्क होता है।

Add a heading

सनबर्न क्या होता है

तेज धूप की चपेट में आने से सनबर्न की समस्या होती है। यह आमतौर पर सूर्य की यूवी किरणों की ज्यादा चपेट में आने से होता है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है। इसकी वजह से छाले, सूजन और त्वचा पर लाल दाग पड़ जाते हैं। वहीं कई बार इसकी वजह से जलन और दर्द भी होने लगती है।

End of Feed