ठंडी में भी शरीर रहेगा गर्म तो बढ़ जाएगी इम्यूनिटी, बस सीख ये वाला योगासन

सूर्यभेदन प्राणायाम सर्दियों में शरीर को स्वस्थ, गर्म और ऊर्जावान रखने का एक सरल योग अभ्यास है। सही तरीके और सावधानी के साथ किया जाए, तो यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। यहां देखें सूर्यभेदन प्राणायाम कैसे करते हैं और इसके फायदे क्या हैं।

योगशास्त्र में प्राणायाम को जीवन शक्ति को नियंत्रित और बढ़ाने का आसान साधन माना गया है। यह सिर्फ सांस लेने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि नाड़ियों को संतुलित करने और शरीर-मन को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इन्हीं प्राणायामों में से एक है सूर्यभेदन प्राणायाम, जो शरीर में गर्मी और ऊर्जा बढ़ाने के लिए जाना जाता है।

Suryabhedan Pranayama

सूर्यभेदन प्राणायाम का अर्थ

‘सूर्य’ का मतलब गर्मी और ऊर्जा से है और ‘भेदन’ का अर्थ है जागृत करना। इस प्राणायाम में दाहिनी नासिका से सांस लेकर शरीर की पिंगला नाड़ी (सूर्य नाड़ी) को सक्रिय किया जाता है। इससे शरीर में गर्मी, ताकत और स्फूर्ति बढ़ती है। योग के पुराने ग्रंथों में इसे एक महत्वपूर्ण प्राणायाम माना गया है।

End of Feed