फिट रहने का नया फार्मूला है 'सॉफ्ट वेलनेस' ट्रेंड, अब खुद को थकाए बिना बनेगी सेहत

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो बदलाव हम खुशी-खुशी और बिना किसी दबाव के अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लाते हैं, वे लंबे समय तक टिकते हैं।

Soft Wellness: आज फिट रहने के लिए लोग स्ट्रिक रूटीन फॉलो करते हैं। सुबह 5 बजे से पहले उठना, जिम में पसीना बहाना, उबला हुआ खाना खाना और हर समय खुद को बेहतर बनाने के तनाव में रहना, ऐसे लोगों का डेली रूटीन बन चुका है। इसके ठीक उलट एक नया फिटनेस ट्रेंड तेजी से फैल रहा है। इसे सॉफ्ट वेलनेस का नाम दिया गया है।

Soft Wellness

क्यों फिटनेस के लिए सॉफ्ट वेलनेस की राह पर चल पड़े हैं लोग (Photo: iStock)

क्या है यह सॉफ्ट वेलनेस?

सरल शब्दों में कहें तो सॉफ्ट वेलनेस का मतलब है बिना किसी कड़ी मेहनत या दबाव के अपनी सेहत का ख्याल रखना। यह ट्रेंड हमें सिखाता है कि अच्छी सेहत पाने के लिए खुद को सजा देना या शरीर पर अत्याचार करना बिल्कुल जरूरी नहीं है।

End of Feed