Sleep Divorce: क्या होता है स्लीप डिवोर्स, शादी बचाने के लिए जरूरी मान रहे एक्सपर्ट्स, जानिए क्या हैं स्लीप डिवोर्स के फायदे और नुकसान

What is Sleep Divorce (Sleep Divorce Kya Hota Hai): ऐसा माना जाता है और लंबे समय से होता भी आ रहा है कि कपल्स शादी के बाद एक साथ एक ही कमरे और एक बिस्तर पर सोते हैं। लेकिन जब कपल अलग-अलग कमरे, अलग बिस्तर, या अलग-अलग समय पर सोने लगते हैं तो उसे स्लीप डिवोर्स कहते हैं।

Sleep Divorce Benefits: भारत में शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। शादीशुदा कपल्स हर मुमकिन कोशिश करते हैं कि उनका रिश्ता जीवन भर चले। इसके लिए वह सबकुछ करते हैं जो वो कर सकते हैं। अपने रिश्ते में रोमांस और मिठास बनाए रखने के लिए कपल्स पुरानी परंपराओं को भी तोड़ रहे हैं। इन दिनों कपल्स अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए एक खास तरह का तलाक ले रहे हैं। यह चलन तेजी से बढ़ रहा है। इस खास तरह के डिवोर्स का नाम है स्लीप डिवोर्स। आखिर क्या होता है स्लीप डिवोर्स, क्यों कपल्स से रहे स्लीप डिवोर्स, क्या है इसके फायदे और नुकसान? आपको इन सारे सवालों के जवाब यहां मिल जाएंगे।

Sleep Divorce

What is Sleep Divorce, Know Sleep Divorce pro and cons

क्या होता है स्लीप डिवोर्स (What is Sleep Divorce)

ऐसा माना जाता है और लंबे समय से होता भी आ रहा है कि कपल्स शादी के बाद एक साथ एक ही कमरे और एक बिस्तर पर सोते हैं। लेकिन जब कपल अलग-अलग कमरे, अलग बिस्तर, या अलग-अलग समय पर सोने लगते हैं तो उसे स्लीप डिवोर्स कहते हैं। स्लीप डिवॉर्स में, कपल शारीरिक रूप से एक-दूसरे से अलग होते हैं, लेकिन भावनात्मक रूप से जुड़े रहते हैं। स्लीप डिवोर्स में अलग-अलग सोने का मूल उद्देश्य अच्छी नींद लेना होता है।

End of Feed