आज बदलते जमाने में प्यार करने के भी नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। पहले जहां आंखों-आंखों प्यार का इजहार हो जाया करता था। वहीं आज प्यार का इजहार करने के नए-नए ट्रेंड सामने आ रहे हैं। आज के समय लोग सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार कर रहे हैं, तो कुछ लोग आज भी पुराने तौर तरीकों से ही प्रेम का प्रस्ताव प्रेमी तक पहुंचाते हैं। लेकिन हाल ही में प्यार का एक तरीका काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसे Pineapple Dating कहा जाता है। आइए जानते हैं क्या है प्यार करने का ये नया तरीका?
बदल रहे रिश्तों के मायने
आज रिश्तों के मायने काफी हद तक बदल गए हैं। लोग आप कमिटेड होने की बजाय Situation ship में रहना पसंद कर रहे हैं। महानगरों में तो सिचुएशनशिप काफी आम होता जा रहा है। आज लोग प्यार में अपना समय न लगाकर केवल अपनी आवश्यकताओं को एक-दूसरे से पूरा करना चाहते हैं। ऐसा ही नया ट्रेंड स्पेन से सामने आया है। जिसे लोग Pineapple Dating कह रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है ये प्यार का नया तरीका...
यह भी पढ़ें - संस्कृत के इन श्लोंको में छुपी है सफलता की गारंटी, रुकी हुई जिंदगी को मिलेगी जबरदस्त रफ्तार
क्या है Pineapple Dating?
प्यार के इजहार का ये नया ट्रेंड स्पेन के Mercadona सुपरमार्केट में शुरू हुआ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टॉक के जरिए दुनिया भर में वायरल हुआ। जिसमें दिखाया गया कि लोग एक सुपरमार्केट जाते हैं और एक अनानास खरीदते हैं। जिसे वह अपनी ट्रॉली में उल्टा रख देते हैं। जो इस बात तो बताता है कि वह सिंगल है और उसे किसी साथी की तलाश है। वहीं यदि उसी सुपरमार्केट में कोई दूसरा व्यक्ति भी आपको ऐसा दिख जाए और वह आपसे अपनी ट्रॉली टकरा दे तो आप समझ सकते हैं, कि आपकी बात आपस में हो सकती है।
