Panda Parenting: पांडा पैरेंटिंग क्या होती है, बच्चों के लिए बेस्ट मान रहे पेरेंट्स, बस इस बात का रखना होगा ध्यान

इस पैरेंटिंग स्टाइल में बच्चे जहां भी रास्ता भटकते हैं माता-पिता उनकी मदद के लिए मौजूद होते हैं। आसान शब्दों में समझा जाए तो पांडा पैरेंटिंग का मतलब है बच्‍चों को अपने निर्णय खुद लेने की आजादी देना जिससे कि वो खुद कुछ सीख सकें।

दुनिया का सबसे कठिन काम बच्चे को जन्म देना माना जाता है। लेकिन बच्चे को जन्म देने वाली मां की मानें तो उससे भी मुश्किल काम है बच्चे की अच्छी परवरिश। जी हां, बच्चों की सही पैरेंटिंग से बड़ा टास्क कुछ नहीं होता है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बार कहा था कि कोई भी मूर्ख संतान पैदा कर सकता है। सिर्फ पैदा करने भर से आप पिता नहीं बन जाते। बच्चे को सही से पालने का साहस ही आपको पिता बनाता है। ओशो मानते थे कि मां बाप एक जरिया मात्र हैं किसी नवजात को इस दुनिया में लाने का। वह सही मायनों में अभिभावक तब बनते हैं जब वह उस नवजात की अच्छी परवरिश करते हैं।

End of Feed