Orbitting: रिलेशनशिप में क्या होती है ऑर्बिटिंग? क्यों अपने एक्स को भूल नहीं पा रहे कपल्स

What is Orbitting in Relationship: ऑर्बिटिंग के पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप जिससे अलग हुए हैं उसके साथ आपका किस तरह से भावनात्मक जुड़ाव था। ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपका ब्रेकअप किस नोट पर खत्म हुआ है।

Orbitting in Relationship: आज के डिजिटल युग में रिलेशनशिप की परिभाषा और व्यवहार में काफी बदलाव आया है। सोशल मीडिया विस्तार के साथ कई नए रिलेशनशिप टर्म्स सामने आए हैं। इन्हीं में से एक है ऑर्बिटिंग (Orbitting)। रिलेशनशिप में यह टर्म ब्रेकअप के बाद के व्यवहार को दर्शाता है, जो खास तौर पर सोशल मीडिया पर देखा जाता है। ऑरबिटिंग का मतलब है कि आपका एक्स पार्टनर आपके साथ डायरेक्ट संपर्क तोड़ देता है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए आपकी जिंदगी में वर्चुअली प्रेजेंट रहता है।

7

क्या होती है ऑर्बिटिंग? क्या हैं Orbitting के नुकसान और बचाव के तरीके?

क्या होती है ऑर्बिटिंग (What is Orbitting)

ऑर्बिटिंग में आपका एक्स आपकी पोस्ट्स को लाइक करता है, स्टोरीज देखता है या कमेंट करता है, लेकिन सीधे बातचीत शुरू नहीं करता। यह व्यवहार ऐसा लगता है जैसे वह आपके ऑरबिट में है। मतलब कि आपके आसपास चक्कर लगाता रहता है, लेकिन कभी करीब नहीं आता। यह शब्द पहली बार 2018 में मैन रिपेलर ब्लॉग में इस्तेमाल हुआ और तब से यह रिलेशनशिप डायनामिक्स का एक हिस्सा बन गया है।

End of Feed