दोनों हाथों की उंगलियां मिलाकर ये मुद्रा करने से क्या होगा, इससे शरीर को क्या फायदा मिलेगा

what is kali mudra in Hindi (काली मुद्रा क्या होती है, कैसे करते हैं): सेहतमंद रहने के लिए हस्त मुद्राएं भी बहुत कारगर बताई जाती हैं। ऐसी ही एक मुद्रा है काली मुद्रा जिसमें दोनों हाथों की उंगलियां मिलाकर दोनों तर्जनी उंगलियों को ऊपर की ओर उठाया जाता है। लेकिन इस मुद्रा को करने से होता क्या है - जानते हैं।

what is kali mudra in Hindi (काली मुद्रा क्या होती है, कैसे करते हैं): क्या आपको भी लाइफ में मन का अशांत होना, डर, घबराहट, नींद न आना और तनाव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल, काम का दबाव और भविष्य की चिंता - ये सब बातें क्या आपको भी अंदर से थका रही हैं। ऐसे में आयुष मंत्रालय योग करने की सलाह देता है। जरूरी नहीं कि आप मुश्किल वाले आसन करें। आसान सी हस्त मुद्रा भी आपको इन परेशानियों से निपटने में सहयोग देगी। इसी में शामिल है काली मुद्रा, जिसे करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बना रहता है।

kali mudra

काली मु्द्रा करने से क्या होता है (Pic: iStock)

काली मुद्रा कैसे करते हैं

काली मुद्रा का अभ्यास करना बहुत आसान है। इसे सुखासन में बैठकर या ताड़ासन में खड़े होकर किया जा सकता है। दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाकर तर्जनी उंगलियों को ऊपर की ओर सीधा रखा जाता है। सांस को धीरे-धीरे अंदर लें और बाहर छोड़ते समय मन में नकारात्मक विचारों को छोड़ने का भाव रखें। शुरुआत में दो से तीन मिनट पर्याप्त हैं। बाद में समय बढ़ाया जा सकता है।

End of Feed