कब्रिस्तान में डेट मनाने जा रहे लोग, कैफे-मूवी छोड़कर यहां हो रही रोमांटिक बातें, पढ़ें क्या होती है Graveyard Date

ग्रेवयार्ड डेट ट्रेंड Gen Z के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें कपल्स कब्रिस्तान में समय बिताते हैं। जहां कुछ इसे यूनिक और शांत अनुभव मानते हैं, वहीं कई लोग इसे विवादित ट्रेंड भी मान रहे हैं।

आज के दौर वाले Gen Z लोग अपने रिश्तों और डेटिंग को लेकर काफी एक्सपेरिमेंटल हो चुके है। कैफे, मूवी या डिनर डेट अब आम हो चुके हैं, इसलिए नई पीढ़ी कुछ हटकर और यूनिक अनुभव की तलाश में रहती है। इसी बीच एक अजीब लेकिन तेजी से वायरल होता ट्रेंड सामने आया है, जिसे Graveyard Date कहा जा रहा है, जिसका मतलब है कब्रिस्तान में डेट करना। सुनने में यह थोड़ा डरावना या अजीब सा लग सकता है, लेकिन कई युवाओं के लिए यह एक शांत, पर्सनल और गहराई भरा अनुभव बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें कपल्स कब्रिस्तान के शांत माहौल में समय बिताते नजर आते हैं। यहां पढ़ें आखिर क्या होती है ग्रेवयार्ड डेट, डेटिंग का नया ट्रेंड।

Graveyard Date Trend

End of Feed