Food Divorce: कपल्स में बढ़ रहा 'फूड डिवोर्स' का चलन, जानें साथ रहते हुए भी क्यों अलग-अलग खा रहे खाना

Food Divorce: फूड डिवोर्स का मतलब एक ही छत के नीचे रह रहे जोड़ों का अलग-अलग सामान खरीदना, अलग खाना बनाना और अलग-अलग समय पर खाना खाना है।

पहले लोग साथ बैठकर खाना खाते थे। डाइनिंग टेबल पर दिनभर की बातें होती थीं, हंसी मजाक होता था। मैरिड कपल्स के लिए तो यही वक्त सबसे खास होता था। अब ये हालात काफी हद तक बदल चुके हैं। अब एक नया चलन शुरू हुआ है जिसे 'फूड डिवोर्स' कहा जा रहा है। इसका मतलब शादी या रिश्ता टूटना नहीं है, एक ही छत के नीचे रह रहे जोड़ों का अलग-अलग सामान खरीदना, अलग खाना बनाना और अलग-अलग समय पर खाना खाना है।

Food Divorce

जानिए क्या होता है फूड डिवोर्स, क्यों साथ रहकर भी अलग-अलग खाना खा रहे कपल्स (Photo: iStock)

हुआ ये है कि फिटनेस, डाइट, ईटिंग हैबिट्स और बिजी लाइफस्टाइल के कारण कई कपल्स की खाने की आदतें एक जैसी नहीं रह गई हैं। ऐसे में कुछ लोग रोज होने वाली बहस से बचने के लिए अलग-अलग मील रूटीन अपनाने लगे हैं।

End of Feed