Couple Therapy: टूट की कगार पर था सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिश्ता, कपल थेरेपी ने नहीं टूटने दी डोर

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने हाल ही में सोहा अली खान (Soha Ali Khan) से बात करते हुए बताया कि शादी से पहले जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग अपने रिश्ते को बचाने के लिए उन्होंने कपल थेरेपी (Couple Therapy) का सहारा लिया था। इस थेरेपी के बाद दोनों के रिलेशनशिप (Sonakshi Zaheer Relationship) में नई मिठास घुली और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

Sonakshi Sinha Couple Therapy: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री नजर आती है। सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात साल 2017 में हुई थी। दोनों ने 23 जून 2024 को शादी रचाई थी। पिछले 8 साल से दोनों साथ हैं। हालांकि इनके रिलेशनशिप में एक वक्त ऐसा आया जब सोनाक्षी ब्रेकअप करने की सोच रही थीं। लेकिन फिर कपल थेरेपी ने उनके रिश्ते को नया जीवन दिया।

Sonakshi Sinha Couple Therapy

कपल थेरेपी ने कैसे बचाया सोनाक्षी और जहीर का रिश्ता (Photo: Sonakshi Instagram)

जहीर संग रिश्ते पर सोनाक्षी सिन्हा ने क्या कहा

हाल ही में सोनाक्षी ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में अपने रिश्ते पर बात करते हुए बताया- जब हम रिश्ते में तीन साल पूरे कर चुके थे, तब एक ऐसा दौर आया जब हम बस एक-दूसरे के बाल नोंचने को तैयार थे। हम चाहे कुछ भी करें, हम एक-दूसरे का नजरिया समझ ही नहीं पा रहे थे। लेकिन हम दिल से जानते थे कि हमें किसी न किसी तरह इसे कामयाब बनाना ही होगा और हमने कपल थेरेपी भी करवाई। जहीर ने ही इसका सुझाव दिया था।

End of Feed