Monday Morning Motivation: सोमवार की सुनहरी सुबह पर अगर आप भी अपने जीवन को नई दिशा देना चाहते हैं। तो अरबपतियों का मॉर्निंग रूटीन फॉलों कर सकते हैं। जीवन में सफल बनने के लिए केवल पैसा ही नहीं बल्कि अच्छी लाइफस्टाइल और संतुलन वाला रूटीन आवश्यक होता है। देश और दुनिया के अरबपति हर रोज अपनी दिनचर्या में कुछ न कुछ ऐसा शामिल करते हैं, जो उनकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाए। सिंपल सी लाइफस्टाइल के साथ सुबह उठकर ये लोग कुछ आसान सी चीजों पर फोकस करते हैं। अगर आप भी जिंदगी में सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं, तो इनका मॉर्निंग रूटीन फॉलों करना बेस्ट
हो सकता है।
1. जल्दी उठना
कहा जाता है कि, सुबह उठना आपके शारीरिक तो मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही बहुत अच्छा होता है। अधिकांश अरबपति सुबह जल्दी उठने का नियम फॉलो करते हैं। जल्दी उठने पर आप भी अपने दिन को शांति और बेहतरी से प्लान कर सकते हैं।
2. एक्सरसाइज
एक्सरसाइज करके आप शारीरिक तौर पर तो उर्जावान रहते ही हैं, साथ ही साथ आपका दिमाग भी तेज चलता है। अरबपति लोग भी अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देते हैं। अक्सर कहा जाता है कि, पहला सुख निरोगी काया होती है, ऐसे में सभी पैसे वाले लोग भी अपने शरीर पर पहले ध्यान देते हैं।
3. मानसिक स्पष्टता
मानसिक स्वास्थ्य और स्पष्टता पर भी सुबह उठकर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। कई अरबपति लोग अपने दिमाग को शांत करने, तनाव कम करने और फोकस बढ़ाने के लिए ध्यान या माइंडफुलनेस का अभ्यास करते हैं।
4. दिन को प्लान करना
अपने वक्त और एनर्जी को सही समय पर सही जगह लगाने की प्लानिंग करना काफी जरूरी है। ऐसे में अरबपति लोग सुबह उठते ही अपने दिन की प्राथमिकताओं (Priorities) को तय करते हैं और कार्यों की योजना बनाते हैं। यह उन्हें महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
5. अच्छा नाश्ता
इसी के साथ साथ अरबपति लोग अपने नाश्ते को लेकर काफी सजग रहते हैं। कहा जाता है कि, सुबह का नाश्ता आपके दिन की सबसे हैवी और सबसे अच्छी मील होनी चाहिए। ऐसे में सफल लोग सुबह के नाश्ते और अपनी हेल्थ पर खास ध्यान रखते हैं।
अगर आप भी जिंदगी में सफल होना चाहते हैं, तो अपनी दिनचर्या में छोटी छोटी चीजें जरूर ही शामिल करें।
