Warren Buffett Motivational Quotes: वॉरेन बफेट एक अमेरिकी व्यापारी, निवेशक हैं जो वर्तमान में बर्कशायर हैथवे के अध्यक्ष और सीईओ हैं। वो अपने निवेश करने की नीति के लिए जाने जाते हैं। जून 2024 तक, उनकी कुल संपत्ति $135 बिलियन थी, जिसकी वजह से वह दुनिया के दसवें सबसे अमीर व्यक्ति बने। बफेट का जन्म ओमाहा, नेब्रास्का में हुआ था। वॉरेन अमेरिकी कांग्रेसी और व्यवसायी हॉवर्ड बफेट के बेटे हैं। उनका बहुत कम उम्र से ही बिजनेस और निवेश में इंट्रेस्ट आने लगा था। 19 साल की उम्र में उन्होंने नेब्रास्का विश्वविद्यालय से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। फिर उन्होंने कोलंबिया बिजनेस स्कूल से स्नातक की डिग्री हासिल की और निवेश करने के बारे में समझा। "ओरेकल ऑफ़ ओमाहा" के रूप में जाने जाने वाले वॉरेन बफेट अब तक के सबसे सफल निवेशकों में से एक हैं। बफेट बर्कशायर हैथवे के मालिक हैं, इसके अलावा उनके पास बीमा कंपनी जिको, बैटरी निर्माता ड्यूरासेल और रेस्तरां डेयरी क्वीन समेज दर्जनों कंपनियां हैं। सफल बिजनेसमैन होने के साथ साथ वो कई लोगों के साथ प्रेरणा का स्त्रोत हैं। उनके विचार युवाओं को प्रेरित करने का काम करती है। ऐसे में यहां पढ़ें उनके कुछ अनमोल विचार।
Warren Buffett Motivational Inspirational Quotes in Hindi
1. अपनी साख बनाने में 20 साल लग जाते है वही इसे गंवाने में बस 5 मिनट लगते है। अगर आप इस बारे में सोचोगे तो चीजे अलग तरीके से कर सकते हो।
2. खुद से बेहतर लोगो के साथ समय बिताना हमेशा अच्छा होता है। ऐसे लोगो को सहयोगी बनाये जिनका व्यवहार आपसे अच्छा हो। आप उस दिशा में कदम बढ़ा लेंगे।
3. केवल उसी चीज को खरीदिये जिसे आप अगले 10 साल तक ख़ुशी से रखेंगे।
4. जोखिम तब होता है जब आपको पता न हो की आप कर क्या रहे है।
5. जब दुसरे लोग सो रहे होते हैं तो आप अपने आप को आधा जगाकर खुद की सुरक्षा नहीं कर सकते।
6. खेल वे खिलाडी जीतते हैं जिनका ध्यान खेल के मैदान में होता है. न कि उन खिलाडियों द्वारा जिनके नजरें स्कोरबोर्ड पर टिकी रहती हैं।
7. अमीर समय में निवेश करते हैं, गरीब पैसे में निवेश करते हैं।
8. कभी किसी मूर्खता का हिस्सा नहीं बनें, बल्कि उसका फायदा उठाएं।
9. असाधारण परिणाम पाने के लिये असाधारण चीजो को करना जरुरी नहीं हैं।
10. एकल आय पर निर्भर कभी नहीं रहना चाहिए। दूसरा स्त्रोत बनाने के लिए निवेश करें।
