Vitamin B12 Deficiency: हमारे शरीर को सुचारू ढंग से काम करने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन्स हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। सभी विटामिन्स में सबसे खास होता है विटामिन बी12। इसकी कमी की वजह से चक्कर आना, कमजोरी, त्वचा का पीला पड़ना, सिर में जरूरत से ज्यादा दर्द होना, डिप्रेशन और पेट से जुड़ी तमाम समस्याएं होती है। इसकी कमी होने पर शरीर को कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको विटामिन बी 12 की कमी के लक्षणों के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि किन चीजों के सेवन से विटामिन बी12 की कमी को दूर किया जा सकता है।
Vitamin B12 की कमी के लक्षण और उपाय (Source:istock)
विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण- Symptoms of Vitamin B12 Deficiency
हाथ-पैर में झुनझुनीविटामिन B12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) के कारण हाथ-पैर में झुनझुनी की समस्या हो सकती है। जिन लोगों में विटामिन B12 (Vitamin B12) की कमी होती है, वे पैरों को चौड़ा करके चलते हैं। विटामिन बी 12 (Vitamin B12) की कमी होने पर व्यक्ति को पैरों और अंगों में झुनझुनी महसूस हो सकती है। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
जीभ पर छाले पड़ना
विटामिन बी 12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) होने पर जीभ पर छाले भी पड़ जाते हैं। जीभ पर सूजन विटामिन B12 की कमी के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
तेज हृदय गति
विटामिन B12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) के कारण हार्ट बीट तेज हो जाती है। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर शरीर में अधिक रक्त पंप करने के लिए हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
त्वचा का पीलापन
विटामिन बी 12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) से शरीर पीला पड़ने लगता है। अगर आप इस तरह की समस्या से जुझ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह विटामिन B12 की कमी के संकेत हो सकते हैं।
विटामिन बी12 की कमी पूरी करने वाले फूड्स - Foods To Get Rid Of Vitamin B12 Deficiency
साल्मन मछलीसाल्मन मछली विटामिन बी 12 का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को विटामिन बी12 के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी मिलते हैं। ऐसे में विटामिन बी 12 की कमी से जुझ रहे मरीज इसका सेवन जरूर करें।
अंडा
अंडा प्रोटीन और अन्य बी विटामिन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। एक उबले अंडे (Boiled Egg) से शरीर को 0.6 माइक्रोग्राम तक विटामिन बी12 मिल सकता है।
पालक
पालक विटामिन बी 12 (Vitamin B12) का बेहतरीन सोर्स है। विटामिन बी 12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) से जुझ रहे मरीजों के लिए पालक बेहद फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में आप पालक की सब्जी बनाकर, सूप बनाकर, सलाद या सैंडविच में डालकर खा सकते हैं।
सेब
सेब एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड्स और फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके साथ ही सेब में विटामिन बी12 (Vitamin B12) की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
