IPL में विराट कोहली के हाथ में दिखा था ये स्नैक, फोटो वायरल होते ही लोग करने लगे सर्च, क्या है नाम, कैसा है स्वाद

Virat Kohli Viral Snack: IPL मैच के दौरान विराट कोहली के हाथ में दिखा स्नैक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानिए क्या होती है बिरिस्ता (Birista), इसका उपयोग कहां होता है और इसे घर पर कैसे बना सकते हैं।

Virat Kohli Viral Snack: IPL के एक मैच के दौरान विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। तस्वीर में विराट अपने हाथ में एक कुरकुरा स्नैक लिए नजर आए थे। बस फिर क्या था, फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर विराट क्या खा रहे हैं। कई लोगों ने इसे कोई खास फिटनेस स्नैक समझा, तो कुछ ने इसे किसी विदेशी डिश का नाम दे दिया।

Virat kohli, Virat kohli viral snack, Virat kohli IPL

IPL में ये क्या खाते दिखे विराट कोहली

अगर आप भी उस वायरल स्नैक के बारे में जानना चाहते हैं, तो इंटरनेट पर दी गई जानकारी के अनुसार, यह बिरिस्ता (Birista) है जिसे बेरेस्ता (Beresta) भी कहा जाता है। यह बेहद पतली कटी हुई प्याज होती है, जिसे सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। फ्राई होने के बाद यह इतनी कुरकुरी हो जाती है कि लोग इसे स्नैक की तरह भी खाना पसंद करते हैं।

End of Feed