Mehndi Designs For Vat Savitri 2025 (वट सावित्री मेहंदी डिजाइन्स): हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल मई मास यानी ज्येष्ठ के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। ये व्रत सुहागिनों यानी शादीशुदा महिलाओं के लिए है। कहते हैं कि इसी व्रत को करके सावित्री अपने पति सत्यवान की जान यमराज से बचाकर लाई थी। सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को रखती हैं। अगर आप भी आज वट सावित्री का सिद्ध व्रत रख रही हैं तो आपको हाथों में मेहंदी जरूर लगानी चाहिए। यहां से आप वट सावित्री व्रत स्पेशल मेहंदी कि डिजाइन्स देख सकती हैं। यहां गोल टिक्की, जाल, मांडला, राजस्थानी से लेकर फ्लोरल डिजाइन तक की मेहंदी के डिजाइन मौजूद हैं।
Vat Savitri Special Mehndi Designs Photo -
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन की बात ही अलग है। ये डिजाइन गोरे-गोरे हाथों में तो और भी प्यारी लगती है। ये डिजाइन फ्रंट और बैक, दोनों ही साइड पर खूब जचते हैं। गोल टिक्की डिजाइन में आप कमल के फूल या सुरजमूखी भी बना सकते हैं।
वट सावित्री व्रत के दिन आपको वट वृक्ष वाली मेहंदी भी ट्राई करनी चाहिए। ये लगाने में काफी आसान और सिंपल है, लेकिन देखने में बेस्ट लगती है। लेकिन ध्यान दें कि इस तरह की मेहंदी के डिजाइन को आप सिर्फ फ्रंट हैंड में ही लगाएं।
फ्लोरल मेहंदी की बात ही अलग है। हाथ में फूलों वाला डिजाइन कमाल लगता है। फ्लोरल मेहंदी को आप फ्रंट हैंड के साथ बैक हैंड पर भी लगा सकते हैं। ये डिजाइन 10 से 15 मिनट में आसानी से बन जाता है।
वट सावित्री व्रत के दिन आपको ऐसे श्लोक या मंत्र वाले डिजाइन बैक हैंड पर लगाने चाहिए। वट वृक्ष के साथ मंत्र लिखी मेहंदी कमाल लगती है। ये देखने में बड़ी सुंदर लगती है।
अगर आपको भरे-भरे हाथ पसंद हैं तो आपको मेहंदी के इस डिजाइन को ट्राई करना चाहिए। ये आपके हाथों की शोभा बढ़ाएगी। इस डिजाइन में फूल-पत्ते और जाल भी बना होता है। आप इसे हुबहू कॉपी कर सकते हैं।
