Vat Savitri 2024 Puja Images: इस साल वट सावित्री व्रत (Vat Savitri 2024), गुरुवार 6 जून यानी आज को है। आज के दिन बीवियां अपने पति की लंबी उम्र, कामयाबी और अच्छे स्वास्थ के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इस दिन सुहागन महिलाएं श्रृंगार करके वट वृक्ष की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करती हैं। आज के दिन महिलाएं अपनी व्रती सखी- सहेलियों को शुभकामाएं (Vat Savitri Wishes) भी देती हैं। तो आइये देखते हैं वट सावित्री व्रत की कुछ खूबसूरत तस्वीरें (Vat Savitri Vrat Images) जिसे न सिर्फ आप सोशल मीडिया पर स्टेटस लगा सकती हैं बल्कि अपने दोस्तों संग शेयर भी कर सकती हैं।
Vat Savitri 2024 Puja Images, Images In Hindi -
जब-जब पति के लंबी उम्र के लिए पूजा करने की बात आती है, तब वट सावित्री व्रत का नाम लिया जाता है। ये व्रत सुहागन महिलाओं और उनके सुहाग के लिए बेहद खास है।
वट सावित्री पूजा के दिन महिलाओं के सोलह श्रृंगार का खास महत्व होता है। हालांकि, इस दिन बाल कटवाने की मनाही भी होती है।
वट सावित्री के दिन ही शनि अमावस्या भी है। इसे शनि जयंती भी कहा जाता है। ऐसे में वट सावित्री का महत्व और भी बढ़ जाता है।
वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी, बाल में गजरा, चूड़ी और लाल साड़ी पहनकर वट वृक्ष की पूजा करती हैं और अपने सईयां जी के लंबी उम्र की कामना करती हैं।
वट सावित्री की तैयारियां तो न जाने कितने दिन पहले ही शुरू हो जाती है। इस दिन का उत्साह और उमंद भी देशभर के घरों में देखने लायक होता है।
