Happy Valentines Day 2024 Date, History, Importance: कपल्स के क्यों इतना खास है वैलेंटाइन्स डे? इस दिन ऐसे करें अपने प्यार को प्रपोज

Happy Valentines Day 2024 Date, Wishes Images, Quotes (वैलेंटाइन डे कब मनाया जाता है): हर साल की तरह इस साल भी 14 फरवी यानी आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। ऐसे में जानिए क्या है 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का इतिहास।

Valentines Day 2024 Date: फरवरी का महीना प्यार का महीना माना जाता है। इस महीने में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन का कपल्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन डे लव वीक का आखिरी दिन होता है। इसके साथ ही वैलेंटाइन वीक खत्म हो जाता है। 14 फरवरी को हर साल दुनियाभर में धूम धाम के साथ वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि 14 फरवरी को ही वैलेंटाइन्स डे क्यों मनाया जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि 14 फरवरी को ही वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका इतिहास।

Happy Valentines Day 2024 Date, History, Importance: कपल्स के क्यों इतना खास है वैलेंटाइन्स डे? इस दिन ऐसे करें अपने प्यार को प्रपोज

इस तरह से हुई वैलेंटाइन डे की शुरूआत

वैलेंटाइन डे को मनाने की कहानी रोम के एक संत वैलेंटाइन से जुड़ी हुई है। ऐसा कहा जाता है कि रोम के राजा क्लाउडियस प्यार के सख्त खिलाफ थे, क्योंकि उनका मानना था कि प्रेम और विवाह से पुरूषों की बुद्धि और उनकी शक्ति पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए उन्होंने सैनिकों के शादी करने पर भी रोक लगा दी थी। वहीं, दूसरी तरफ संत वैलेंटाइन प्यार को बढ़ावा देते थे।उनके लिए प्रेम ही जीवन था। उन्होंने राजा के खिलाफ जाकर कई लोगों की शादियां भी करवाई थी।

End of Feed