Valentine's Week 2023: आज से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक, यहां जानें किस दिन क्या करें सेलिब्रेट

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Feb 7, 2023, 06:40 AM IST

Valentine's Week Days List 2023: कुछ ही घंटो में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है। ऑरिया ऑफ जैकोबस की किताब में वैलेंटाइन वीक का जिक्र किया गया है, यह दिन रोम के पादरी संत वैलेंटाइन को समर्पित है। ऐसे में यहां देखें वैलेंटाइन वीक 2023 की लिस्ट महत्व व इतिहास से लेकर संपूर्ण जानकारी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है वैलेंटाइन वीक।
  • सैंट वैलेंटाइन को समर्पित है वैलेंटाइन डे।
  • 14 फरवरी को मनाया जाता है वैलेंटाइन डे।

Valentine's Week Days List 2023: वो इक भटकती खुशबू मैं इक हवा का झोंका...मोहब्बत के सप्ताह की शुरुआत में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। प्रेमी जोड़ों में एक अलग ही उत्साह देखने को (valentine week) मिल रहा है। इस दिन कपल्स एक दूसरे से मोहब्बत का इजहार (valentine week 2023) करते हैं। वर्षों से किसी के प्यार में दीवाना आशिक अपनी मासुका से प्यार का इजहार (valentine week 2023 List) करता है। यही वह सप्ताह है, जब बेजुबां प्रेम की भाषा को जुबां मिलती है, जो दो अधूरे लोगों को पूरा करती है। रांझा अपनी हीर से मोहब्बत का इजहार करता है। यह सप्ताह शादीशुदा लोगों के लिए भी बेहद खास है। इसे प्यार का मौसम भी कहा जाता है, लोग एक दूसरे के साथ जिंदगीभर साथ रहने का वादा (valentine week Importance) करते हैं। रोज डे के साथ शुरु होने वाला यह सप्ताह वैलेंटाइन डे के साथ समाप्त होता है। ऑरिया ऑफ जैकोबस की किताब में वेलेंटाइन वीक का जिक्र किया गया है, यह दिन रोम के पादरी सैंट वैलेंटाइन को समर्पित है।

बता दें यह दिन शहीद सैंट वैलेंटाइन को सम्मानित करने के लिए सेलिब्रेट किया (valentine week history) जाता है। इतिहासकारों की मानें तो मोहब्बत को जिंदा रखने के लिए सैंट वैलेंटाइन ने अपनी कुर्बानी दी थी। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत क्लाउडियस के दौर से शुरू हुई। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, क्या है इस दिन का महत्व व इतिहास। यहां देखें वैलेंटाइन वीक का पूरा कैलेंडर।

End of Feed