Bismillah Khan Motivational Quotes: सुर गलत लग जाए तो जिंदगी खराब हो जाती है, बेहतर इंसान बनाएंगी बिस्मिल्लाह खान की ये बातें

Bismillah Khan Motivational Quotes in Hindi (उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के अनमोल विचार) : आज शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती (Ustad Bismillah Khan Birth Anniversary) है। बिस्मिल्लाह खां भारतीय एकता के प्रतीक थे। धर्म से ऊपर संगीत को अपना धर्म मानते थे। उनका जीवन आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करता है। आज उस्ताद बिस्मिल्ला खां की जयंती पर आइए पढ़ते हैं उनके कुछ अनमोल विचार:

Ustad Bismillah Khan Motivational Quotes in Hindi: आज भारत रत्न से सम्मानित उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती है। 21 मार्च 1916 को बिहार के बकसर में जन्मे भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान शहनाई वादक ने अपने सुरों से पूरी दुनिया का मन मोह लिया था। बिस्मिल्लाह खां के परिवार की पांच पीढ़ियां शहनाई वादक थीं। पिता पैगंबर बख्श खां तो डुमराव रियासत के दरबार में बजाते थे।

Ustad Bismillah Khan Birth Anniversary Quotes Hindi

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के मोटिवेशनल कोट्स

जब बिस्मिल्लाह खां 6 साल के थे तब पिता के साथ बनारस चले आए। वहा मामा अली बख्श 'विलायती' (विश्वनाथ मंदिर के शहनाई वादक) से उन्होंने गुरु बनकर शहनाई सीखी। उन्होंने ठुमरी, छैती, कजरी, स्वानी जैसी विधाएं सीखीं और ख्याल संगीत में भी निपुणता हासिल की। बनारस की गलियों, गंगा घाटों और काशी विश्वनाथ मंदिर में उनकी शहनाई की धुनें आज भी गूंजती हैं। वह हमेशा कहते थे कि शहनाई ही मेरी बेगम है।

End of Feed