पिंपल के जिद्दी दाग लगा रहे खूबसूरती में सेंध, मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर तैयार करें फेस पैक, चुटकियों में गायब हो जाएंगे निशान

Multani Mitti Face Pack: चेहरे पर पिंपल का होना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। पिंपल होने के वैसे तो कई कारण होते हैं लेकिन कई बार खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और हॉर्मोनल बदलाव की वजह से फेस पर पस वाले दाने निकल आते हैं जो खूबसूरती में सेंध लगाने का काम करते हैं। इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है।

Multani Mitti Face Pack: चेहरे पर पिंपल का होना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। पिंपल होने के वैसे तो कई कारण होते हैं लेकिन कई बार खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और हॉर्मोनल बदलाव की वजह से फेस पर पस वाले दाने निकल आते हैं जो खूबसूरती में सेंध लगाने का काम करते हैं। इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। कई बार पिंपल की समस्या से निजात तो मिल जाता है लेकिन उसके दाग चेहरे पर रह जाते हैं जो आपकी सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। पिंपल के जिद्दी दाग से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बावजूद इसके इससे छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में पिंपल के जिद्दी दाग से छुटकारा दिलाने में मुल्तानी मिट्टी बेहद कारगर साबित हो सकता है। घर पर मुल्तानी मिट्टी फेस पैक का इस्तेमाल कर आप इन जिद्दी दाग से छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानें मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने का तरीका।

multani mitti face pack

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक कैसे करें तैयार - how to prepare multani mitti face pack

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

फेस पैक तैयार करने के लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट इस फेक पैक को चेहरे पर लगा रहने दें इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें।

End of Feed