One District, One Cuisine: नवाबों का ही नहीं कबाबों का शहर भी रहा है लखनऊ, अब 'आम' हुआ खास स्वाद

UP One District, One Cuisine List: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के पाक विरासत को पहचान देने के लिए सरकार ने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुजीन' योजना शुरू की है।

UP One District, One Cuisine List: उत्तर प्रदेश अपने विविध स्वाद और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां हर कुछ किलोमीटर पर न सिर्फ भाषा बदलती है, बल्कि खाने का अंदाज और स्वाद भी बदल जाता है। कहीं नाश्ते में कचौड़ी-जलेबी की खुशबू मिलती है, तो कहीं शामें कबाब और बिरयानी के जायके से महकती हैं।

One District one Cuisine list

यूपी के जिलों की पहचान बनें वहां के पकवान (AI Image)

इसी खानपान विरासत को पहचान देने के लिए सरकार ने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुजीन One District One Cuisine' योजना शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य हर जिले के खास व्यंजन को नई पहचान और प्रोत्साहन देना है, ठीक उसी तरह जैसे 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजना ने स्थानीय उत्पादों को लोकप्रिय बनाया था।

End of Feed