Kachori: यूपी की कचौरी से कैसे अलग है बंगाल की कचौरी, जानें क्यों कहते हैं इसे राधा वल्लभी

UP Kachori vs Bengal ki Radha Vallabhi: यूपी की कचौरी और बंगाल की राधा वल्लभी में क्या फर्क है। जानें इसका इतिहास, भक्ति से जुड़ी कहानी और घर पर बनाने की आसान विधि।

UP Kachori vs Bengal ki Radha Vallabhi: भारत में कचौरी सिर्फ एक नाश्ता नहीं, बल्कि हर क्षेत्र की पहचान है। उत्तर प्रदेश की मसालेदार कचौरी जहां सुबह की चाय के साथ जुड़ी है, वहीं बंगाल की 'राधा वल्लभी' स्वाद के साथ भक्ति का भी एहसास कराती है। यह व्यंजन सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि मंदिरों की परंपरा और श्रद्धा से निकला एक खास प्रसाद है, जिसने समय के साथ अपनी अलग पहचान बना ली।

radha vallabhi, bengali kachori, kachori photo

बंगाल की राधा वल्लभी: भक्ति से निकली कचौरी

भक्ति से रसोई तक का सफर

'राधा वल्लभी' की कहानी हमें भक्ति आंदोलन के दौर में ले जाती है। 15वीं–16वीं शताब्दी में जब चैतन्य महाप्रभु के नेतृत्व में कृष्ण भक्ति का प्रसार हुआ, तब बंगाल और उड़ीसा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचने लगे। वहां के मंदिरों में प्रसाद के रूप में बनने वाले व्यंजन भक्तों को बेहद प्रिय लगते थे।

End of Feed