टीवी की इस हसीना ने सिखाया कैसे बनाएं इस लाल सब्जी का चीला, वजन घटाने का है बड़ा ही आसान तरीका

Weight Loss Cheela Recipe: क्या वजन कम करने के लिए आप भी कोई हेल्दी चीला रेसिपी देख रहे हैं। तो टीवी की इस हसीना से ये आसान रेसिपी सीख सकते हैं। जिस सब्जी का प्रयोग उन्होंने किया है, वो बॉडी को एनर्जी देने के साथ कई तरह के न्यूट्रिएंट्स भी देती है।

Weight Loss Cheela Recipe: टीवी की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा न केवल अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अब वह अपनी हेल्थ और फिटनेस के प्रति जागरूकता के लिए भी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में निया ने अपने प्रशंसकों के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हेल्दी और स्वादिष्ट चुकंदर का चीला बनाते नजर आईं। इस वीडियो में उन्होंने न सिर्फ रेसिपी साझा की, बल्कि अपनी फिटनेस जर्नी और होम हैक्स के बारे में भी बात की।

nia sharma cheela recipe

हेल्दी और वेट लॉस चीला कैसे बनाएं

चुकंदर का चीला कैसे बनाएं

निया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में बताया कि चुकंदर का चीला बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को मैश करना होता है। इसके बाद इसमें उबला आलू, पालक, थोड़ा-सा सूजी, मसाले (जैसे नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर) और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करना होता है। इस बैटर को तवे पर डालकर मीडियम आंच पर पकाया जाता है।

End of Feed