तुलसी के पौधे को कीड़ों से कैसे बचाएं, तुलसी में क्या डालने से कीड़े नहीं लगते, सालों तक चलता है पौधा

Tulsi Care Tips: तुलसी के पौधे को बहुत बचाकर रखना होता है। यहां जानें कि तुलसी के पौधे को कीड़ों से कैसे बचाएं। तुलसी के पौधे में क्या डालने से भाग जाएंगे कीड़े। तुलसी का ध्यान कैसे रखें।

Tulsi Care Tips: भारतीय घरों में तुलसी का पौधा सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। सुबह-शाम पूजा हो या घर की शुद्ध हवा, तुलसी हर रूप में महत्वपूर्ण है। लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि अचानक तुलसी (Tulsi Plant) के पत्तों पर छोटे-छोटे कीड़े, सफेद जाले या चिपचिपे दाग दिखाई देने लगते हैं। समय रहते ध्यान न दिया जाए तो पूरा पौधा सूख भी सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर तुलसी को फिर से स्वस्थ बनाया जा सकता है। जानें तुलसी के पौधे की देखरेख के टिप्स।

tulse plant care tips from insects, tulsi plant image

तुलसी के पौधे को कीड़ों से बचाने का तरीका

तुलसी के पौधे में कीड़े क्यों लगते हैं

तुलसी में कीड़े लगने का सबसे बड़ा कारण मौसम में नमी, ज्यादा पानी देना, हवा का सही प्रवाह न होना या पौधे को धूप कम मिलना होता है। आमतौर पर एफिड्स (हरे कीड़े), माइट्स, व्हाइट फ्लाई और छोटे काले कीड़े तुलसी को नुकसान पहुंचाते हैं। ये पत्तों का रस चूस लेते हैं, जिससे पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और धीरे-धीरे गिर जाती हैं।

End of Feed