लक्जरी लाइफस्टाइल की दुनिया में कुछ चीजें सिर्फ महंगी नहीं होतीं, बल्कि वे अपने आप में एक कहानी और कला का रूप होती हैं। Anant Ambani की हाल ही में पहनी गई एक खास घड़ी इसी का बेहतरीन उदाहरण है। पहली नजर में यह सिर्फ एक वॉच लग सकती है, लेकिन जैसे ही आप इसके डिजाइन और डिटेल्स पर ध्यान देते हैं, यह एक मिनिएचर मास्टरपीस में बदल जाती है।
यह भी पढ़ें - 44,800 में क्यों बिक रहा 200रु वाला Bandhani Skirt
भगवान शिव की मूर्ति, चमचमाते हीरे और जटिल मैकेनिज्म, यह सब मिलकर इसे एक अनोखी पहचान देते हैं। यह घड़ी न सिर्फ समय बताती है, बल्कि इसमें कला, संस्कृति और तकनीक का शानदार मेल भी नजर आता है। अनंत अंबानी (Anant ambani watch) का यह टाइमपीस दिखाता है कि कैसे एक छोटी सी एक्सेसरी भी वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन सकती है।
Opera Godfather Baguette ‘Shiva' घड़ी की खासियत
यह खास घड़ी लक्ज़री वॉचमेकर Jacob & Co. द्वारा तैयार की गई है। 18K रोज गोल्ड से बनी इस घड़ी में सैकड़ों बगेट-कट हीरे जड़े हुए हैं, जो इसे बेहद आकर्षक और प्रीमियम लुक देते हैं।
इसका सबसे अनोखा पहलू इसका मैकेनिकल मूवमेंट है, जिसमें करीब 658 कॉम्पोनेंट्स शामिल हैं। घड़ी के डायल के बीचों-बीच भगवान शिव की एक सुंदर मूर्ति है, जो एक ट्रिपल-एक्सिस टूरबिलॉन के भीतर स्थित है, यह तकनीक घड़ी को और भी खास बनाती है।
संगीत और टेक्नोलॉजी का अनोखा मेल
इस घड़ी की एक और खासियत इसका म्यूजिकल फीचर है। इसमें 120-नोट मैकेनिज्म मौजूद है, जो 'गॉडफादर' थीम म्यूजिक को बजा सकता है। यह फीचर इसे सिर्फ एक घड़ी नहीं, बल्कि एक चलता-फिरता म्यूजिकल आर्ट पीस बना देता है।
इतनी होगी कीमत
इस वॉच का केस 300 से ज्यादा बगेट-कट सफेद हीरों से सजा हुआ है। हर हीरे को बेहद बारीकी से सेट किया गया है, जिससे इसकी चमक और भी बढ़ जाती है। यही वजह है कि यह घड़ी लग्ज़री और क्राफ्ट्समैनशिप का शानदार उदाहरण मानी जाती है। इस घड़ी की कीमत लगभग ₹12 करोड़ से ₹16.75 करोड़ के आस पास हो सकती है।
सोशल मीडिया पर चर्चा
अनंत अंबानी की घड़ियां अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। उनकी इस खास वॉच ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इससे पहले भी उनके कलेक्शन की घड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोरी है और कई बड़े नामों का ध्यान आकर्षित किया है।
अनंत अंबानी का शानदार वॉच कलेक्शन
अनंत अंबानी के पास दुनिया की कुछ सबसे एक्सक्लूसिव घड़ियां हैं। उनके कलेक्शन में Patek Philippe Nautilus, Grandmaster Chime, Audemars Piguet Royal Oak और Richard Mille जैसी ब्रांड्स की घड़ियां शामिल हैं। ये सभी घड़ियां अपनी तकनीक, डिजाइन और कीमत के लिए जानी जाती हैं।
