Bridal Hathphool Designs: शादी का सीजन चल रहा है। बाजारों में शादी के कपड़े, बर्तन और जूलरी खूब बिक रही हैं। ऐसे में अगर आप भी 2026 या 2027 में दुल्हन बनने वाली हैं तो आपको अपनी जूलरी पसंद कर लेनी चाहिए। खासतौर से हाथ फूल जैसी जूलरी तो चुन कर ली जाती है। ये हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। यहां से आप ब्राइडल हाथफूल के एक से बढ़कर एक डिजाइन देख सकते हैं। इन डिजाइन्स में से आप अपने लिए भी कुछ पसंद करके हुबहू खरीद सकते हैं या ऑर्डर देकर बनवा भी सकते हैं।
Hath Panja Designs For Bride-

जालीदार हाथफूल डिजाइन
जालीदार हाथ फूल की बात ही अलग है। ये लड़कियों की पहली पसंद है और ये देखने में भी बड़ा प्यारा लगता है। गोरे- गोरे हाथों पर जब ये चांदी की जाली सजती है तो देखने वाले भी तारीफ करते नहीं थकते हैं। ज्यादातर दुल्हन ऐसे डिजाइन पसंद करती हैं।

मोती डिजाइन हाथ फूल फोटो (pc: pinterest)
मोती वाले हाथ फूल भी काफी ज्यादा सर्च में हैं। ये डिजाइन लड़कियों को शादी वाले दिन से ज्यादा हल्दी और मेहंदी पर भा रहे हैं। ये क्लासी भी तो लगते हैं।

मॉडर्न हाथ फूल डिजाइन (pc: pinterest)
अगर आप मॉडर्न ब्राइड हैं और कुछ मिनिमल या यूनिक ढूंढ रही हैं तो आपकी तलाश यहां खत्म होती है। हाथ फूल का ये सबसे नया और ट्रेंडी डिजाइन है। इस डिजाइन को आसानी से ब्राइडल लुक के साथ कैरी किया जा सकता है।

ट्रेडिशनल हाथ फूल डिजाइन (pc: pinterest)
ऐसे ट्रेडिशनल हाथ फूल तो आपने अपनी मां-नानी या दादी के पास देखे ही होंगे। ये सबसे पुराना और पारंपरिक डिजाइन है, जो लड़कियों को काफी पसंद आता है। ये काफी हैवी डिजाइन होता है और इसमें पांचों उंगलियों पर भी डिजाइन बने होते हैं।

कुंदन हाथ फूल डिजाइन (pc: pinterest)
अगर आप कुंदन में कुछ ढूंढ रही हैं तो आपको ये वाले हाथ फूल खरीदने चाहिए। कुंदन की सारी जूलरी के साथ हाथ फूल भी मैचिंग कराया जा सकता है। ये देखने में अच्छा ही लगेगा और हाथों की खूबसूरती भी इससे बढ़ेगी।
