लाइफस्टाइल

घर पर किशमिश कैसे बनाएं, ऐसे बनेगी बाजार से भी शुद्ध किशमिश, हर डिश का बढ़ेगा स्वाद

how to make kishmish: बाजार की किशमिश अक्सर अच्छी क्वालिटी की नहीं होती। यहां देखें घर पर शुद्ध किशमिश बनाने का तरीका। साफ और टेस्टी किशमिश कैसे बनाएं।

Image

घर पर किशमिश कैसे बनाते हैं

how to make kishmish at home: ड्राई फ्रूट्स यानी मेवे हर घर का हिस्सा होते हैं। बादाम से लेकर काजू तक - ये मेवे सभी घरों में न केवल सेहतमंद बनने के लिए खाए जाते हैं, बल्कि ये मिठाइयों का स्वाद भी बढ़ा देते हैं। इन्हीं में से एक किशमिश जो खीर, हलवा आदि का स्वाद दोगुना कर देती है। लेकिन बाजार में अक्सर अच्छी क्वालिटी की किशमिश नहीं मिलती या फिर बहुत महंगी आती है। ऐसे में आप इसे घर पर ही बना सकते हैं। Aaj ka Idea में जानें घर पर किशमिश बनाने का आसान तरीका।

घर पर किशमिश कैसे बनाते हैं

घर पर किशमिश बनाने के लिए आपको ताज़े अंगूर, साफ पानी, एयर फ्रायर, साफ सूती कपड़ा और एयरटाइट कंटेनर (स्टोर करने के लिए) आदि की जरूरत रहेगी।

होममेड किशमिश बनाने का तरीका

स्टेप 1: अंगूर धोना और उबालना

सबसे पहले ताजे अंगूर लें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें। फिर इन्हें लगभग 2 मिनट तक उबालें। इससे अंगूर की बाहरी परत थोड़ी नरम हो जाती है और ड्राई होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

स्टेप 2: अच्छे से सुखाना

अब उबले हुए अंगूरों को पानी से निकालकर साफ कपड़े या टिशू से अच्छी तरह सुखा लें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि उनमें बिल्कुल भी नमी न रहे।

स्टेप 3: एयर फ्रायर में सुखाना

अंगूरों को एयर फ्रायर में रखें और 80°C पर सेट कर दें। अब इन्हें 60 से 80 मिनट तक ड्राई होने दें। लेकिन बीच-बीच में ट्रे को हिलाते रहें ताकि सभी अंगूर समान रूप से सूख जाएं।

स्टेप 4: ठंडा करके स्टोर करना

जब अंगूर पूरी तरह सूख जाएं, तो उन्हें ठंडा होने दें। आप देखेंगे, ठंडा होने पर ये सिकुड़कर किशमिश में बदल जाएंगे। अब इन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें ताकि ये लंबे समय तक ताज़ा रहें।

बिना एयर फ्रायर भी बना सकते हैं किशमिश

अगर आपके पास एयर फ्रायर नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं। आप अंगूरों को साफ कपड़े पर फैलाकर धूप में भी सुखा सकते हैं। तेज धूप में 3 से 5 दिनों में अंगूर प्राकृतिक तरीके से सूखकर किशमिश बन जाते हैं। यह तरीका पारंपरिक होने के साथ-साथ पूरी तरह नेचुरल भी माना जाता है और इसमें बिजली या मशीन की जरूरत नहीं पड़ती।

होममेड किशमिश रेसिपी के फायदे

घर पर किशमिश बनाने के कई फायदे हैं। यह पूरी तरह शुद्ध और केमिकल-फ्री होती है। इसमें किसी भी प्रकार के प्रिज़र्वेटिव का इस्तेमाल नहीं होता, जिससे यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। घर की बनी किशमिश ताजा, स्वादिष्ट और बेहद पौष्टिक होती है। इसे आप अपनी जरूरत के अनुसार आसान और सुरक्षित तरीके से तैयार कर सकते हैं।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article